Move to Jagran APP

2 पुलिसवालों सहित 113 लोगों ने किया 16 साल की लड़की से रेप

नौकरी का झांसा देकर पश्चिम बंगाल से लाई गई 16 साल की लड़की को प्रताड़ना दी गई और जबरन वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया गया। लड़की के साथ 2 पुलिस कर्मी सहित करीब 100 लोगों ने रेप किया।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Tue, 19 Apr 2016 01:15 AM (IST)Updated: Tue, 19 Apr 2016 01:25 AM (IST)
2 पुलिसवालों सहित 113 लोगों ने किया 16 साल की लड़की से रेप

पुणे। नौकरी का झांसा देकर पश्चिम बंगाल से लाई गई 16 साल की लड़की को प्रताड़ना दी गई और जबरन वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया गया। वह पिछले दो सालों से यह नर्क भोग रही थी। लड़की का आरोप है कि दो पुलिसवालों सहित उसके साथ 100 से अधिक लोगों ने दुष्कर्म किया।
पिछले महीने वह लड़की भागकर दिल्ली पहुंची थी, जहां उसने शिकायत दर्ज कराई थी। शनिवार को यह मामला पुणे पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है। एफआईआर के अनुसार, 113 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। इस मामले में विमानतल पुलिस स्टेशन ने 26 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है।
मामला दिल्ली की एक मॉडल के साथ जुड़ा हुआ है, जिसने हाल ही में खुलासा किया था कि उसके साथ रेप की कोशिश हुई थी। वह मॉडल ही इस नाबालिग लड़की को पिछले महीने दिल्ली ले गई थी। इस मामले में चंदन नगर पुलिस पहले ही चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी की पहचान नेपाल के रहने वाले स्वीकृति खारेल (26) के रूप में हुई है, जो विमान नगर का रहने वाला है। चंदन नगर पुलिस ने रोहित भंडारी (35), हरीश शाहा (25), तपेंद्र शाही (23) और रमेश थाकुला (25) को इस मामले में गिरफ्तार किया है। सभी नेपाल के रहने वाले हैं, जो कल्याणी नगर में रह रहे थे।
शक्ति, अन्ना, भारत और अन्य के नाम शिकायत में अन्य आरोपियों के रूप में शामिल हैं, जो शहर में चलने वाले सेक्स रैकेट में शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि लड़की नेपाल-भारत सीमा में सिलिगुड़ी के पास की रहने वाली है। उसके पिता ने उसकी मां को छोड़ दिया था, जो बाद में इस सदमे से मानसिक रोगी हो गई।
पीड़िता की शिकायत के अनुसार, स्वीकृति उसे इस रैकेट के लिए हैदराबाद, अहमदाबाद और भोपाल भी ले गया। बाद में इस लड़की को फिर से पुणे ले जाया गया और उसे न्याती इम्पायर सोसाइटी के फ्लैट में रखा गया था। यहां पर उसे कई लोगों के सामने परोसा जाता था। गर्भवती होने के बाद उसे गर्भपात के लिए मजबूर किया गया और पीटा भी गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.