Maharashtra: पुणे में एक बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 16 लोग घायल; किसी की मृत्यु की नहीं है सूचना
पुणे जिले के यवत शहर में पाटस टोल प्लाजा के पास राज्य परिवहन (एसटी) की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कम से कम 16 लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी दी है।
By Versha SinghEdited By: Versha SinghPublished: Wed, 17 May 2023 08:44 AM (IST)Updated: Wed, 17 May 2023 08:44 AM (IST)
पुणे (महाराष्ट्र), एजेंसी। पुणे जिले के यवत शहर में पाटस टोल प्लाजा के पास राज्य परिवहन (एसटी) की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कम से कम 16 लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी दी है।
पुणे जिला प्रशासन ने कहा कि पुणे जिले के यवत शहर में पाटस टोल नाका के पास मंगलवार रात राज्य परिवहन (एसटी) की एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 16 यात्री घायल हो गए।
अधिकारियों ने कहा कि अब तक, किसी की मृत्यु होने की सूचना नहीं मिली है।
मामले को लेकर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। खबर को अपडेट किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें