Move to Jagran APP

नागपुर से मुंबई तक आसान होगा सफर :, सीएम

नागपुर से लेकर मुंबई तक का सफर और आसान होगा। गुरुवार को मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने राज्य सड़क विकास महामंडल ने परियोजना का प्रस्तुतिकरण किया। नागपुर-मुंबई एक्सप्रेस महामार्ग के कारण उद्योग, कृषि, पर्यटन विकास को गति मिलेगी।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Fri, 13 May 2016 06:18 AM (IST)Updated: Fri, 13 May 2016 06:21 AM (IST)
नागपुर से मुंबई तक आसान होगा सफर :, सीएम

नागपुरनागपुर से लेकर मुंबई तक का सफर और आसान होगा। प्रस्तावित नागपुर-मुंबई एक्सप्रेस महामार्ग के कारण उद्योग, कृषि, पर्यटन विकास को गति मिलेगी। गुरुवार को मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने राज्य सड़क विकास महामंडल ने परियोजना का प्रस्तुतिकरण किया।

loksabha election banner

इस मौके पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि नागपुर-मुंबई एक्सप्रेस महामार्ग 700 कि.मी का है। राज्य के विकास की दृष्टि से यह महत्वपूर्ण मार्ग साबित होगा। यह महामार्ग राज्य के 11 जिलों से गुजरेगा। आसपास के अनेक छोटे शहर, पर्यटन स्थल इस मार्ग से जुड़ेगी।

इस महामार्ग के कारण शहरों का विकास होगा। किसान समृद्ध बनेगा। उद्योगधंधों की वृद्धि के साथ बड़े पैमाने पर रोजगार निर्माण होंगे। पर्यटन क्षेत्र का विकास होगा। व्यापारी, किसानों को अच्छा बाजार उपलब्ध होगा। कारोबार आसान होगा।

मुख्यमंत्री ने इस महामार्ग का काम जल्द होने की दृष्टि से भूसंपादन, निविदा प्रक्रिया आदि काम में तेजी लाने के निर्देश दिए है।
बैठक में पीडब्ल्यूडी मंत्री चंद्रकांत पाटील, पीडब्ल्यूडी मंत्री (सार्वजनिक उपक्रम) एकनाथ शिंदे, राज्यमंत्री प्रवीण पोटे-पाटील आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.