तीन इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, 12 लाख का था इनाम
आत्मसमर्पण योजना के तहत गड़चिरोली जिले में पुलिस के समक्ष तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इन पर कुल 12 लाख का इनाम था।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Thu, 26 May 2016 06:34 AM (IST)Updated: Thu, 26 May 2016 06:39 AM (IST)
नागपुर। आत्मसमर्पण योजना के तहत गड़चिरोली जिले में पुलिस के समक्ष तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इन पर कुल 12 लाख का इनाम था। इसमें 6 लाख इनामी पेरमिली एरिया एक्शन टीम सदस्य ऊंगा उर्फ लच्छूराम पांडू वड्डे (25), प्लाटून क्रमांक 7 की सदस्य 4 लाख इनामी कुमली उर्फ शांति शंकर कवड़ो (22) और भामरागड़ दलम सदस्य 2 लाख इनामी बाली उर्फ कविता बुकलू पुंगाटी (19) शामिल हैं।
चामोर्शी तहसील के घोट स्थित वनविभाग के लकड़ी डिपो में रविवार रात नक्सलियों ने आग लगा दी। इससे डिपो जलकर खाक हो गया। घटना में 40 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, रात को नक्सली लकड़ी डिपो पहुंचे। डिपो में चार जगह पर केरोसिन डालकर आग लगा दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें