विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nagpur News: नागपुर की सरकारी बस में मिली संदिग्ध वस्तु, लोगों में मचा हड़कंप; मौके पर पहुंची बम स्कॉड की टीम

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
Published: Wed, 07 Feb 2024 04:55 PM (IST)

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में बुधवार को एक बस के अंदर उस वक्त हड़कंप मच गया जब उसमें संदिग्ध वस्तु ...और पढ़ें

नागपुर की सरकारी बस में मिली संदिग्ध वस्तु। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नागपुर की सरकारी बस में मिली संदिग्ध वस्तु। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. विस्फोटक जैसी थी संदिग्ध वस्तु- अधिकारी
  2. डिस्पोज करने के लिए ले साथ ले गई बम स्कॉड टीम

पीटीआई, नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर शहर में बुधवार को एक बस के अंदर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उसमें संदिग्ध वस्तु होने की सूचना मिली। दरअसल, राज्य परिवहन की एक बस में एक संदिग्ध वस्तु मिली। इसकी जानकारी बम जांच एवं निपटान दस्ता (बीडीडीएस) को दी गई, जिसके बाद जांच टीम निरीक्षण करने के बाद संदिग्ध वस्तु को अपने साथ ले गई।

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि संदिग्ध वस्तु गणेशपेठ बस डिपो में ड्राइवर की सीट के पास पाई गई। पूरे इलाके की घेराबंदी करके डिपो में बम जांच एवं निपटान दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमों को तैनात किया गया।

विस्फोटक जैसी थी संदिग्ध वस्तु- अधिकारी

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक अधिकारी ने कहा कि यह विस्फोटक जैसा लग रहा है। पुलिस ने कहा कि बम जांच एवं निपटान दस्ता संदिग्ध वस्तु को जांच और डिस्पोज करने के लिए ले गई।

ये भी पढ़ें: Maharashtra: जनवरी में वेज थाली की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, नॉनवेज थाली के गिरे रेट; रिपोर्ट में कही गई ये बात