प्रमोशन लेने से किया इनकार तो अगले 2 साल मौका नहीं
राज्य सरकार के किसी कर्मचारी या अधिकारी द्वारा पदोन्नति लेने से इनकार किए जाने पर अब उन्हें अगले दाे साल तक पदाेन्नति के लिए पात्र नहीं माना जाएगा। यह निर्णय राज्य सरकार ने लिया है।
नागपुर। राज्य सरकार के किसी कर्मचारी या अधिकारी द्वारा पदोन्नति लेने से इनकार किए जाने पर अब उन्हें अगले दाे साल तक पदाेन्नति के लिए पात्र नहीं माना जाएगा। यह निर्णय राज्य सरकार ने लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गत 12 सितंबर को इस आशय का शासनादेश भी जारी कर दिया है। यही नहीं राज्य सरकार ने एेसे कर्मचारी-अधिकारियों की सूची बनाना भी शुरू कर दिया है, जो पदोन्नति लेने से मना कर चुके हैं।
प्रोन्नति के साथ तबादला किए जाने से कर्मचारी-अधिकारियों को दूसरे स्थान पर जाना पड़ता है। जिसकी वजह से वे पदोन्नति लेने से इनकार करते हैं। एेसे में राज्य सरकार का यह निर्णय कर्मचारियों के लिए निराश करने वाला साबित हो सकता है। गाैरतलब है कि सरकारी कर्मचारी- अधिकारियों को उनकी सेवा व ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर पदोन्नति दी जाती है। वहीं कुछ कर्मचारी एेसे भी होते हैं, जो पदोन्नति के लिए अपनी तरह से प्रयास करते हैं।
अमेरिका रवाना हुए फडणवीस
सीएम देवेंद्र फडणवीस रविवार शाम को दो दिवसीय यात्रा पर अमेरिका के लिए रवाना हो गए। उनके साथ आईटी विभाग के प्रधान सचिव विजय कुमार गौतम भी गए। सीएम सैनफ्रांसिस्को में आयोजित आईटी कंपनी ओरेकल के वार्षिक समारोह में हिस्सा लेंगे। पहली बार ओरेकल ने किसी राज्य के मुख्यमंत्री को इस समारोह के लिए आमंत्रित किया है। आईटी विभाग के प्रधान सचिव गौतम ने बताया कि सरकार ओरेकल के साथ एक करार करने जा रही है। इससे राज्य में ई-गवर्नेंस को बढ़ावा मिलेगा। ओरेकल के इस वार्षिक समारोह में दुनियाभर के करीब एक लाख प्रतिनिधि हिस्सा लेते हैं।