विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SBI बैंक में लाखों की लूट, मिर्ची पाउडर डालकर किया कांड; पुलिस पहुंची तो...

Published: Fri, 11 Sep 2026 04:11 PM (IST)

नागपुर के सक्करदरा इलाके में एसबीआई बैंक में मिर्ची पाउडर फेंककर 4.53 लाख रुपये की लूट हुई। पुलिस ने त्वरित ...और पढ़ें

नागपुर एसबीआई बैंक में मिर्ची पाउडर से लूट (स्क्रीनग्रैब)

नागपुर एसबीआई बैंक में मिर्ची पाउडर से लूट (स्क्रीनग्रैब)

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर स्थित सक्करदरा इलाके में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा से फिल्मी स्टाइल में लूट की घटना सामने आई है। जहां आरोपी ने कैश काउंटर पर तैनात बैंक कर्मचारी की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर 4.53 लाख रुपये लेकर फरार हो गया।

हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही एक्शन में आई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे इलाके में नाकाबंदी की और महज 30 मिनट के भीतर आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से लूटी गई पूरी रकम बरामद कर ली है और अब उससे पूछताछ की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, बैंक कर्मचारी अपने काम में व्यस्त थे, इसी दौरान एक युवक साधारण ग्राहक की तरह बैंक के अंदर घुसा, वह सीधे कैश काउंटर के पास पहुंचा और अभी जब तक कोई कुछ समझे उसने अपने पास से मिर्ची पाउडर निकालकर बैंक कर्मचारी की आंखों में झोंक दिया।

मिर्ची पाउडर फेंकर लूट ले गए कैश

मिर्ची झोंकते ही बैंक बैंक कर्मचारियों में चीख-पुकार मच गई, उन्हें कुछ भी दिख नहीं रहा था, जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने तेजी से कैश काउंटर से 4 लाख रुपये से अधिक की नकदी उठाई और वहां से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिएHindi News देखें। मौसम, चुनाव और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट के लिएआज का मौसम,चुनाव 2026,Breaking News औरePaper News पर जाएं।