85.34 फीसदी रिजल्ट के साथ नागपुर 7वें पायदान पर
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं कक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। शहर से तेजस्विनी विद्या मंदिर, नंदनवन के चैतन्य येवले ने 98.8 प्रतिशत अंक पाकर पहला स्थान हासिल किया है।
नागपुर। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं कक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। शहर से तेजस्विनी विद्या मंदिर, नंदनवन के चैतन्य येवले ने 98.8 प्रतिशत अंक पाकर पहला स्थान हासिल किया है।
- वहीं सोमलवार हाईस्कूल रामदासपेठ की छात्रा राजवी आंबुलकर और केशवनगर विद्या मंदिर जगनाडे चौक के छात्र सुमंत वर्होकर ने समान 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान पाया है।
- तीसरे स्थान पर पंडित बच्छराज व्यास विद्यालय के छात्र अभिनव िशखरे, सोमलवार निकालस स्कूल खामला के छात्र हर्षद इंगोले ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
नागपुर मंडल सातवें पायदान पर
- राज्य के नौ मंडलों में नागपुर सातवें पायदान पर है। 85.34 फीसदी परिणाम रहा है। यहां 1 लाख 78 हजार 469 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 1 लाख 52 हजार 471 परीक्षार्थी सफल हुए।
- प्रदेश में कोंकण ने बाजी मारी है। यहां का परिणाम 96.56 रहा है। कुल मिलाकर राज्य का परिणाम 89.56 प्रतिशत रहा। पिछले साल के मुकाबले नागपुर संभाग का परिणाम 1.67 प्रतिशत कम दर्ज किया गया है।