मुंबई हवाई अड्डे का मुख्य रनवे छह घंटे बंद रहा
दो बड़ी विमान सेवाएं जेट एयरवेज और एयर इंडिया को 100 से ज्यादा उड़ानों को रद करना पड़ा और करीब 70 सेवाओं को नए समय के अनुसार समायोजित करना पड़ा।
By BabitaEdited By: Published: Tue, 10 Apr 2018 01:02 PM (IST)Updated: Tue, 10 Apr 2018 01:02 PM (IST)
मुंबई, जेएनएन। मुंबई हवाई अड्डे पर मुख्य रनवे छह घंटे के लिए बंद होने से उड़ान सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई। मानसून पूर्व मरम्मती कार्यों के लिए सोमवार को मुख्य रनवे को बंद किया गया था। दो बड़ी विमान सेवाएं जेट एयरवेज और एयर इंडिया को 100 से ज्यादा उड़ानों को रद करना पड़ा और करीब 70 सेवाओं को नए समय के अनुसार समायोजित करना पड़ा।
शहर के हवाई अड्डे की देखरेख कर रहे मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआइएएल) ने सोमवार और मंगलवार को मुख्य रनवे (09/27) को दिन के 11 बजे से पांच बजे शाम तक बंद रखने की घोषणा की थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें