Move to Jagran APP

मुंबई में मनोज तिवारी की कार पर हमला

भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की कार पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया और कार की खिड़की का शीशा तोड़ डाला।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Sat, 18 Feb 2017 02:45 AM (IST)Updated: Sat, 18 Feb 2017 03:07 AM (IST)
मुंबई में मनोज तिवारी की कार पर हमला
मुंबई में मनोज तिवारी की कार पर हमला

मुंबई। भाजपा सांसद और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की कार पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया और कार की खिड़की का शीशा तोड़ डाला। साथ ही तिवारी को मुंबई में चुनाव प्रचार से दूर रहने की धमकी दी।

prime article banner

घटना गुरुवार शाम पांच बजे तब हुई जब तिवारी अंधेरी स्थित अपने घर से निकल रहे थे। उसी दौरान किसी ने कार पर पत्थर फेंका। इसके बाद कागज में लिपटा एक और पत्थर फेंका गया।

कागज में लिखा था, 'अभी तो कांच तोड़ा है, ज्यादा प्रचार करोगे तो मुंह तोड़ देंगे।' मुंबई भाजपा महासचिव अमरजीत मिश्रा ने कहा कि इस संबंध में एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।

मुंबई में 21 फरवरी को निकाय चुनाव होना है। तिवारी चुनाव प्रचार के लिए बुधवार से ही शहर में हैं। बाद में उपनगर साकीनाका में रैली के दौरान तिवारी ने घटना का जिक्र किया।

उन्होंने कहा, 'मैं नरेंद्र मोदी की सेना का सिपाही हूं। इससे घबराने वाला नहीं हूं।' मुंबई में उत्तर भारत के नागरिकों की अच्छी खासी संख्या है। इसे देखते हुए वह प्रचार अभियान में जुटे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.