भागवत और संघ के अन्य नेताओं से मिले अमित शाह
चार घंटे तक चली इस बैठक में किस विषय पर चर्चा हुई, उसका पता नहीं चल सका है, क्योंकि भाजपा अध्यक्ष ने बाहर आने के बाद मीडिया के प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया
By BabitaEdited By: Published: Mon, 05 Mar 2018 03:47 PM (IST)Updated: Mon, 05 Mar 2018 03:48 PM (IST)
style="text-align: justify;">नागपुर, प्रेट्र । पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के एक दिन बाद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह रविवार को आरएसएस मुख्यालय गए और उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।
चार घंटे तक चली इस बैठक में किस विषय पर चर्चा हुई, उसका पता नहीं चल सका है, क्योंकि भाजपा अध्यक्ष ने बाहर आने के बाद मीडिया के प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया। वह दो बजकर 55 मिनट पर आरएसएस मुख्यालय पहुंचे थे और शाम करीब छह बजकर 40 मिनट पर वहां से निकले। शाह वरिष्ठ आरएसएस पदाधिकारी भैयाजी जोशी से भी मिले। इससे पहले दिन में भाजपा अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर भेंट की थी। यहां सरकारी गेस्ट हाउस परिसर रवि भवन के बाहर प्रश्नों के उत्तर में शाह ने पत्रकारों से कहा कि आप लिख लीजिए। भाजपा कर्नाटक में चुनाव जीतेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें