Move to Jagran APP

महाराष्ट्र में छह महीने में लापता हुईं 3,000 लड़किया

पुलिस के कुछ विभागों को इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।'

By Babita KashyapEdited By: Published: Wed, 20 Dec 2017 12:47 PM (IST)Updated: Wed, 20 Dec 2017 12:47 PM (IST)
महाराष्ट्र में छह महीने में लापता हुईं 3,000 लड़किया
महाराष्ट्र में छह महीने में लापता हुईं 3,000 लड़किया

नागपुर, प्रेट्र। महाराष्ट्र में 2017 के पहले छह महीनों में करीब 2,965 लड़कियों के लापता होने की खबर है। यह चौंकाने वाली जानकारी सूबे केमुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस ने खुद दी है। उन्होंने राज्य विधानसभा में भाजपा विधायक रणधीर सावरकर के एक प्रश्न के लिखित जवाब में कहा कि एक जनवरी से 30 जून, 2016 की अवधि के दौरान गायब हुईं लड़कियों की संख्या 2,881 थी। मुख्यमंत्री फडऩवीस के पास ही गृह विभाग भी है। 

loksabha election banner

फडऩवीस ने कहा, 'इस संबंध में किसी विशेष गिरोह के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस के कुछ विभागों को इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।' फडऩवीस के अनुसार, केंद्र सरकार ने गायब हुईं बच्चियों की तलाश के लिए वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉट ट्रैकमिसिंगाइल्डडॉटजीओवीडॉटइन बनाई है। इसी मकसद से रेलवे भी अपने पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एसएचओडीएचडॉटजीओवीडॉटइन को अपडेट कर रहा है।

मामलों का पता लगाने में इन वेबसाइट्स से मदद मिलेगी। एक सवाल के जवाब में फडऩवीस ने कहा, 'राज्य सरकार ऑपरेशन मुस्कान और ऑपरेशन स्माइल जैसे चार विशेष अभियान चला रही है। इन अभियानों की मदद से एक जनवरी से 30 जून, 2016 तक 1,613 लड़कियों को ढूंढ़ निकाला गया है। इन अभियानों के कारण इस साल भी अब तक 645 लड़कियों को ढूंढ निकालने में कामयाबी मिली है।'

यह भी पढ़ें: जिन्ना हाउस के लिए दीना ने लड़ी थी लंबी लड़ाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.