175 शक्कर कारखानों में पेराई बंद, 20 फीसदी कम हुआ प्रोडक्शन
राज्य के 177 शक्कर कारखानों में से 175 कारखानों का पेराई मौसम खत्म हुआ है। पुणे के विघ्नहर सहकारी तथा सातारा के अजिंक्यतारा सहकारी कारखानों में ही पेराई मौसम शुरू हैं। यह जानकारी शक्कर सह निदेशक (विकास) पांडुरंग शेलके ने दी।
नागपुर। राज्य के 177 शक्कर कारखानों में से 175 कारखानों का पेराई मौसम खत्म हुआ है। पुणे के विघ्नहर सहकारी तथा सातारा के अजिंक्यतारा सहकारी कारखानों में ही पेराई मौसम शुरू हैं। यह जानकारी शक्कर सह निदेशक (विकास) पांडुरंग शेलके ने दी।
शेलके ने बताया कि पिछले साल 930 लाख टन गन्ने की पेराई की गई थी। इसकी तुलना में इस साल 19 से 20 फीसदी कटौती आई हुई है। अब तक 175 कारखानों ने 743 लाख 30 हजार टन गन्ने की पेराई की हुई है। इस से 83 लाख 73 हजार टन शक्कर का उत्पादन हुआ है।
फिलहाल विघ्नहर सहकारी तथा अजिंक्यतारा सहकारी कारखानों में पेराई का मौसम चल रहा है। अगले हफ्ते दोनों कारखानों का पेराई का मौसम खत्म होने की आशंका है। इस साल पेराई का मौसम कम होने का अंदाजा शुरू में ही शक्कर आयुक्तालय द्वारा जताया गया था जो सच साबित हुआ है।