महाराष्ट्र: यवतमाल मेले में जायंट व्हील की बेयरिंग में फंसे महिला के बाल, सिर की खाल उखड़ी
महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में तन्हा पोला मेले में जायंट व्हील झूले में एक महिला के बाल फंस गए। इस ...और पढ़ें

झूले में बाल फंसने से बुरी तरह घायल हुई महिला
HighLights
यवतमाल मेले में जायंट व्हील में महिला के बाल फंसे।
झूले की बेयरिंग में बाल फंसने से सिर की खाल उखड़ी।
महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत स्थिर है।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से एक खौफनाक हादसे का मामला सामने आया है। महागांव तालुका में आयोजित तन्हा पोला त्योहार के मेले में जायंट व्हील झूलने के दौरान 25 वर्षीय महिला के बाल झूले की बेयरिंग में फंस गए।
झूला चालू रहने के कारण लगे तेज खिंचाव से महिला के सिर की खाल का एक बड़ा हिस्सा उखड़ गया।
बेयरिंग में उलझे बाल
जानकारी के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार को फुलसांवगी की रहने वाली बाली मारोती तालिकोटे के साथ हुआ। वे पारंपरिक मेले में पनेश्वर महादेव मंदिर दर्शन करने आई थीं। मेले का लुत्फ उठाने के लिए बाली जैसे ही जायंट व्हील पर बैठीं और झूला तेजी से घूमने लगा, तभी उनके लंबे बाल सीट के पीछे घूम रही बेयरिंग में उलझ गए।
झूले की रफ्तार के कारण बाल अचानक और जोर से खिंचे, जिससे वह दर्द से कराह उठीं और खून से लथपथ हो गईं।
स्थानीय लोग और पुलिस ने बचाया
घटना के समय झूले पर चीख-पुकार मचने से पूरे मेले में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया। मौके पर मुस्तेद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभाला। वहीं मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बना समय गंवाए तेजी से घूम रहे झूले को रुकवाया।
इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने महिला को सुरक्षित झूले से नीचे उतारा और बिना देरी किए इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। महिला का इलाज जारी है और हालत स्थिर बताई जा रही है।
