मुंबई लोकल में पीक आवर का खौफ, दिवा-मुंब्रा के बीच खचाखच भरी ट्रेन से गिरी महिला
मुंबई में गुरुवार सुबह पीक आवर के दौरान एक लोकल ट्रेन से महिला गिर गई। यह घटना मुंब्रा और दिवा ...और पढ़ें

दिवा-मुंब्रा के बीच खचाखच भरी ट्रेन से गिरी महिला। (सोशल मीडिया)
HighLights
मुंबई लोकल ट्रेन से भीड़ के कारण एक महिला गिरी।
यह घटना मुंब्रा-दिवा के बीच पीक आवर में हुई।
अत्यधिक भीड़ ने ट्रेनों में सुरक्षा के गंभीर खतरे उजागर किए।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई में गुरुवार सुबह की भीड़-भाड़ के समय, मुंबई लोकल ट्रेन से एक महिला के गिरने की खबर सामने आई। यह घटना मुंब्रा और दिवा के बीच सिग्नल पर ट्रेन के रुकने को दौरान हुई। इस घटना ने एक बार फिर ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ के कारण सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरों के उजागर किया है।
यह घटना सुबह 7:56 बजे चलने वाली डोंबिवली लोकल ट्रेन से जुड़ी है। घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें ट्रेन खचाखच भरी हुई और यात्री दरवाजे के पास लटके हुए दिखाई दे रहे हैं।
भीड़ के कारण बिगड़ा महिला का संतुलन
रिपोर्ट्स के अनुसार, डोंबिवली जाने वाली लोकल ट्रेन दिवा से मुंब्रा की ओर जा रही थी, तभी उसे सिग्नल पर कुछ देर के लिए रोका गया। उस समय ट्रेन में पहले से ही बहुत ज्यादा भीड़ थी। जब ट्रेन एक मोड़ पर रुकी हुई थी, तो दरवाजे के पास खड़े यात्रियों के दबाव के कारण एक महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गई।
ट्रेन के दरवाजे पर लटके दिखे लोग
वीडियो में भीड़ का अंदाजा लगाया जा सकता है। कई यात्री एंट्री गेट पर सटकर खड़े हैं और कुछ कोच के बाहरी हिस्से को पकड़े हुए हैं। फुटेज में ट्रेन को ट्रैक के घुमावदार हिस्से पर खड़ा दिखाया गया है, जबकि यात्री दरवाजे के पास जगह बनाने के लिए संघर्ष करते दिख रहे हैं। यह सुबह के व्यस्त समय के दौरान खतरनाक स्थितियों को उजागर करता है।
कुछ यात्रियों ने पैदल जाने का किया फैसला
यह भी पता चला है कि भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कुछ महिलाओं ने घटना से पहले ही ट्रेन से उतरकर रेलवे ट्रैक के सहारे मुंब्रा स्टेशन की ओर पैदल जाने का फैसला किया। घटना के बाद ठाणे रेलवे पुलिस से जानकारी मांगी गई।
