विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तीन बार की पार्षद और BMC में कामकाज लंबा अनुभव, कौन हैं रितु तावड़े? जो होंगी BMC की अगली मेयर

Published: Sat, 07 Feb 2026 01:12 PM (IST)

भाजपा ने रितु तावड़े को मुंबई मेयर पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। नगर प्रशासन में लंबा अनुभव रखने ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुबंई मेयर को लेकर जारी सस्पेंस समाप्त हो गया है। बीजेपी ने रितु तावड़े को मुंबई मेयर के लिए उम्मीदवार बनाया है। रितु तावड़े को नगर प्रशासन में काफी अनुभव है। तावड़े ने पहली बार 2012 में वार्ड नंबर 127 से नगर निगम चुनाव जीता था।

इसके बाद 2017 में रितु तावड़े ने घाटकोपर के वार्ड संख्या 121 से दूसरी जीत हासिल की और 2025 के चुनाव में वार्ड संख्या 132 से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की।

इससे पहले रितु तावड़े बृहन्मुंबई नगर निगम की शिक्षा समिति की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। इससे उनका नगर निगम प्रशासन का अनुभव और अधिक बढ़ जाता है।

2012 में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल

रितु तावड़े साल 2012 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुईं। भाजपा नेताओं के अनुसार, तावड़े जमीनी स्तर पर सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं और जनता की शिकायतों को दूर करने में सक्षम मानी जाती हैं। नगरपालिका संबंधी जिम्मेदारियों के अलावा, रितु तावड़े महाराष्ट्र राज्य महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष भी हैं।

मराठी हिंदू चेहरा

रितु तावड़े का नाम बीएमसी मुख्यालय में बीजेपी पार्षदों की हुई अंतिम रणनीति बैठक में तय हुआ है। उनकी उम्मीदवारी को भाजपा की एक रणनीतिक चाल के रूप में देखा जा रहा है, जिसके तहत भाजपा एक मराठी हिंदू चेहरे को आगे बढ़ाना चाहती हैं।

ritu tavre1 (1)

कब होगा मुंबई मेयर का चुनाव?

मुंबई मेयर का चुनाव 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे बीएमसी मुख्यालय में होगा। इस मतदान के साथ ही नगर निकाय में लगभग चार वर्षों के प्रशासनिक शासन के समाप्त होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- BJP की रितु तावड़े होंगी BMC की मेयर, शिवसेना को मिला डिप्टी मेयर का पद