विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मैं गणेश पूजन कार्यक्रम में चला गया तो कांग्रेस को...' CJI के घर जाकर गणपति पूजा करने पर क्या बोले पीएम मोदी?

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Fri, 20 Sep 2024 02:47 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2024 02:48 PM (IST)

पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस ...और पढ़ें

गणपति पूजन को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना।(फोटो सोर्स: जागरण)
गणपति पूजन को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. शिवसेना UBT में गणपति के अपमान का विरोध करने की हिम्मत नहीं बची: पीएम मोदी
  2. कांग्रेस सरकार ने गणपति बप्पा को ही सलाखों के पीछे डाल दिया: पीएम मोदी

डिजिटल डेस्क, वर्धा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के वर्धा में राष्ट्रीय पीएम विश्वकर्मा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए महाविकास अघाड़ी दल और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कर्नाटक में गणेश पूजा के दौरान हुई हिंसा को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण के लिए कुछ भी कर सकती है। कर्नाटक में तो कांग्रेस सरकार ने गणपति बप्पा को ही सलाखों के पीछे डाल दिया। गणपति की मूर्ति की लोग पूजा कर रहे थे, पुलिस ने उन्हें वैन में कैद करवा दिया।

पीएम मोदी ने महायुति गठबंधन पर साधा निशाना 

इसके बाद पीएम मोदी ने शिवसेना (UBT) पर निशाना साधते हुए कहा,"पूरा देश गणपति के इस अपमान को देखकर आक्रोशित है। मैं हैरान हूं कि इसपर कांग्रेस के सहयोगियों के मुंह पर भी ताला लग गया है। उन पर भी कांग्रेस की संगत का ऐसा रंग चढ़ा है कि उनमें गणपति के अपमान का विरोध करने की हिम्मत नहीं बची है। हमें एकजुट होकर कांग्रेस के इन पापों का जवाब देना है।"

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी नफरत है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने आगे कहा,"जिस पार्टी में हमारी आस्था और संस्कृति का जरा सा भी सम्मान होगा, वो पार्टी कभी गणपति पूजा का विरोध नहीं कर सकती। लेकिन आज की कांग्रेस को गणपति पूजा से भी नफरत है। मैं गणेश पूजन कार्यक्रम में चला गया, तो कांग्रेस का तुष्टिकरण का भूत जाग उठा। कांग्रेस गणपति पूजा का विरोध करने लगी।"

पीएम मोदी ने की थी सीजेआई के घर में पूजा

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ के आवास पर गणेश पूजा समारोह में भाग लिया था। पीएम मोदी जब मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ के घर पहुंचे तो उनका स्वागत सीजेआई और उनकी पत्नी ने किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने मराठी अंदाज में सफेद टोपी पहनी हुई थी। इसके बाद पीएम मोदी ने सीजेआई और उनकी पत्नी के साथ भगवान गणेश की पूजा की। इस मामले पर कांग्रेस ने पीएम मोदी को घेरा था।

यह भी पढ़ें: PM Modi: सीजेआई चंद्रचूड़ के घर पहुंचे पीएम मोदी, गणेश पूजा समारोह में लिया हिस्सा; देखें Video