विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र: अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष को हटाने की मांग पर अड़ी विश्व हिंदू परिषद, गडकरी से की मुलाकात

Published: Sat, 24 Oct 2026 09:57 PM (IST)

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान को पद से हटाने की मांग को ...और पढ़ें

अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष को हटाने की मांग पर अड़ी विश्व हिंदू परिषद

अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष को हटाने की मांग पर अड़ी विश्व हिंदू परिषद

HighLights

  1. विहिप महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान को हटाने पर अड़ी।

  2. संगठन ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद प्रदर्शन स्थल बदला।

  3. प्यारे खान पर अबू सलेम से कथित मुलाकात को लेकर गंभीर आरोप।

राज्य ब्यूरो, मुंबई। महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान को पद से हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित आवास के बाहर प्रस्तावित प्रदर्शन का स्थान बदल दिया।

गडकरी से सकारात्मक बातचीत के बाद संगठन ने यह निर्णय लिया। हालांकि विहिप ने स्पष्ट किया कि प्यारे खान के इस्तीफे की मांग को लेकर उसका आंदोलन जारी रहेगा।

विहिप पिछले महीने प्यारे खान के नासिक जेल जाने और वहां मुंबई बम धमाकों के दोषी गैंगस्टर अबू सलेम से कथित मुलाकात को लेकर नाराज है। संगठन ने खान पर अपने पद का दुरुपयोग करने सहित कई आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने और उचित कार्रवाई की मांग की है।

अबू सलेम 1993 के मुंबई बम धमाकों और 1995 के एक हत्या मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद नासिक सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। प्यारे खान ने सलेम की रिहाई के पक्ष में बयान देने के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। यदि उनसे इस्तीफा मांगा जाता है तो वह 30 सेकंड में पद छोड़ देंगे।

विहिप ने शनिवार को नागपुर के महल क्षेत्र स्थित गडकरी के आवास के बाहर शाम चार बजे प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। इससे पहले संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने गडकरी से मुलाकात की। नागपुर विहिप के महामंत्री अमोल ठाकरे ने बताया कि बातचीत सकारात्मक रही।

गडकरी ने संगठन की चिंताओं को सुना और महाराष्ट्र सरकार से बात कर उठाए गए मुद्दों पर कार्रवाई के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। ठाकरे ने कहा कि अब विहिप छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक प्यारे खान महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक संगठन का आंदोलन जारी रहेगा।

महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान को पद से हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित आवास के बाहर प्रस्तावित प्रदर्शन का स्थान बदल दिया।

गडकरी से सकारात्मक बातचीत के बाद संगठन ने यह निर्णय लिया। हालांकि विहिप ने स्पष्ट किया कि प्यारे खान के इस्तीफे की मांग को लेकर उसका आंदोलन जारी रहेगा।

विहिप पिछले महीने प्यारे खान के नासिक जेल जाने और वहां मुंबई बम धमाकों के दोषी गैंगस्टर अबू सलेम से कथित मुलाकात को लेकर नाराज है। संगठन ने खान पर अपने पद का दुरुपयोग करने सहित कई आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने और उचित कार्रवाई की मांग की है।

अबू सलेम 1993 के मुंबई बम धमाकों और 1995 के एक हत्या मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद नासिक सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। प्यारे खान ने सलेम की रिहाई के पक्ष में बयान देने के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। यदि उनसे इस्तीफा मांगा जाता है तो वह 30 सेकंड में पद छोड़ देंगे।

विहिप ने शनिवार को नागपुर के महल क्षेत्र स्थित गडकरी के आवास के बाहर शाम चार बजे प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। इससे पहले संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने गडकरी से मुलाकात की। नागपुर विहिप के महामंत्री अमोल ठाकरे ने बताया कि बातचीत सकारात्मक रही।

गडकरी ने संगठन की चिंताओं को सुना और महाराष्ट्र सरकार से बात कर उठाए गए मुद्दों पर कार्रवाई के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। ठाकरे ने कहा कि अब विहिप छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक प्यारे खान महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक संगठन का आंदोलन जारी रहेगा।