यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हिट एंड रन मामले में सलमान पर फैसला 6 मई को
13 साल पुराने हिट-एंड-रन केस में गैर-इरादतन हत्या के आरोपी सलमान खान के भविष्य का फैसला 6 मई को होगा। ...और पढ़ें

मुंबई। 13 साल पुराने हिट-एंड-रन केस में गैर-इरादतन हत्या के आरोपी सलमान खान के भविष्य का फैसला 6 मई को होगा। दोष साबित होने पर सलमान को 10 साल तक की जेल हो सकती है।
सेशंस जज डीडब्ल्यू देशपांडे ने मंगलवार को फैसले की तारीख की घोषणा की। सलमान कोर्ट में नहीं थे। उन्हें फैसले के दिन मौजूद रहने को कहा गया है।
