Move to Jagran APP

मुंबई में 'उत्तर प्रदेश दिवस समारोह' कल, शामिल होंगे उत्तर प्रदेश के कई हैवीवेट नेता

Uttar Pradesh Day Celebration मुंबई में शुक्रवार को उत्तरप्रदेश दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा इसमें उत्तर प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री सुनील बंसल भी उपस्थित रहेंगे।

By Babita kashyapEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 03:15 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 03:15 PM (IST)
मुंबई में 'उत्तर प्रदेश दिवस समारोह' कल, शामिल होंगे उत्तर प्रदेश के कई हैवीवेट नेता
मुंबई में 'उत्तर प्रदेश दिवस समारोह' कल, शामिल होंगे उत्तर प्रदेश के कई हैवीवेट नेता

मुंबई, ओमप्रकाश तिवारी। मुंबई में शुक्रवार, 24 जनवरी को मनाए जाने वाले 'उत्तरप्रदेश दिवस समारोह' में इस बार उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस एवं राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के अलावा उत्तर प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री सुनील बंसल भी उपस्थित रहेंगे। पिछली बार इस समारोह में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिस्सा लिया था।

loksabha election banner

 उत्तर प्रदेश में 'उत्तर प्रदेश दिवस' दो वर्ष पहले मनाना शुरू किया गया। लेकिन मुंबई में उत्तर प्रदेश मूल के लोग पिछले 32 वर्षों से उत्तरप्रदेश दिवस धूमधाम से मनाते आ रहे हैं। यह न सिर्फ उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान प्रदर्शित करने वाला समारोह बन चुका है, बल्कि चुनावी वर्षों में शक्ति प्रदर्शन का माध्यम भी बन जाता है। इस समारोह के जरिए नेता मुंबई की आबादी में करीब 40 फीसद हिंदी भाषियों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने का मौका नहीं छोड़ते। बता दें कि अभियान के संयोजक अमरजीत मिश्र मुंबई भाजपा के महासचिव हैं। 

मिश्र बताते हैं कि आजादी के बाद तक उत्तरप्रदेश को यूनाइटेड प्रॉविंस आगरा एंड अवध के नाम से जाना जाता था। यह नाम लंबा था, इसलिए संक्षेप में इसे यूनाइटेड प्रॉविंस या यूपी ही कहा जाता था। तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को इसके संक्षिप्त नाम 'यूपी' से प्रेम था। इसलिए इसका नाम बदलते समय भी यूपी शब्द को बरकार रखा और इस प्रदेश का नया नामकरण उत्तर प्रदेश (यूपी) हुआ। नए नाम का गजट 24 जनवरी, 1950 को जारी हुआ। इसलिए अभियान संस्था इसी तिथि को उत्तर प्रदेश दिवस के रूप में मनाती है। लेकिन मुंबई में उत्तरप्रदेश दिवस समारोह की शुरुआत हमेशा महाराष्ट्र गीत 'जय महाराष्ट्र माझा' से होती है। उसके बाद उत्तर प्रदेश के लोकगीतों की रसधार बहती है।

जबकि उत्तर प्रदेश में 'उत्तर प्रदेश दिवस' के आयोजन का श्रेय वहां के पूर्व राज्यपाल राम नाईक को जाता है। राम नाईक जब उत्तरप्रदेश के राज्यपाल होकर गए, तब वहां अखिलेश यादव की सरकार थी। उन्होंने अखिलेश से उत्तरप्रदेश में उत्तरप्रदेश दिवस मनाने का आग्रह किया। नाईक का मानना था कि जगह-जगह उत्तरप्रदेश दिवस मनाने से अपने प्रदेश के प्रति गौरव बोध पनपेगा और युवा अपने प्रदेश की उन्नति के लिए प्रेरित होंगे। लेकिन अखिलेश को उनकी सलाह नहीं रुचि। उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार आने के बाद राम नाईक ने वही सुझाव योगी के समक्ष रखा। जिसे योगी आदित्यनाथ ने तुरंत मान लिया।

अब पिछले दो वर्ष से उत्तर प्रदेश में भी जगह-जगह उत्तर प्रदेश दिवस पर तरह-तरह के आयोजन किए जाने लगे हैं। राम नाईक की सलाह पर अमल करते हुए प्रवासी उत्तर प्रदेशियों के बीच काम करने वाली संस्था उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट फोरम (यूपीडीएफ) ने इस बार मुंबई के अलावा भारत के कई शहरों एवं दुबई तथा लंदन में भी उत्तर प्रदेश दिवस मनाने का निश्चय किया है। संगठन के महासचिव पंकज जायसवाल के अनुसार इस आयोजन के बहाने प्रवासी उत्तर प्रदेशीय अपने प्रदेश एवं जनपद की उन्नति में सहयोग देने जैसे विषयों पर संगोष्ठियां करेंगे। 

 Maharashtra: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के पुत्र अमित ठाकरे पार्टी में शामिल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.