Move to Jagran APP

Stunt: मुंबई के सी लिंक पर स्टंट करने के आरोप में दो रूसी गिरफ्तार

Maharashtra गिरफ्तार रूसी नागरिकों की पहचान मस्किम श्चेब्राकोव और वसिलि कोलेसेनिकोव के रूप में की गई है। ब्रांद्रा से एक टैक्सी से सी लिंक पहुंचने के बाद दोनों ब्रिज पर कुछ दूरी तक चले। इसके बाद मस्किम ने सी लिंक के पुलर पर छलांग लगाना शुरू कर दिया।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 06:25 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 06:25 PM (IST)
Stunt: मुंबई के सी लिंक पर स्टंट करने के आरोप में दो रूसी गिरफ्तार
मुंबई के सी लिंक पर स्टंट करने के आरोप में दो रूसी गिरफ्तार। फाइल फोटो

मुंबई, प्रेट्र। Maharashtra: दो रूसी नागरिकों को मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर स्टंट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि घटना बुधवार शाम में हुई थी। गिरफ्तार रूसी नागरिकों की पहचान मस्किम श्चेब्राकोव और वसिलि कोलेसेनिकोव के रूप में की गई है। ब्रांद्रा से एक टैक्सी से सी लिंक पहुंचने के बाद दोनों ब्रिज पर कुछ दूरी तक चले। इसके बाद मस्किम ने सी लिंक के पुलर पर छलांग लगाना शुरू कर दिया। वह अत्यंत मजबूत स्टील के पाइप थाम कर छलांग लगा रहा था। उसका साथी तस्वीरें और वीडियो बनाता रहा। वहां से गुजरने वाले कुछ लोगों ने सी लिंक प्रबंधन कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। तुरंत ही पुलिस वहां पहुंच गई। वर्ली थाने के वरिष्ठ इंस्पेक्टर अनिल कोली ने बताया कि दोनों को पकड़ लिया गया। दोनों को भादवि की धारा 336 (लापरवाही वाली गतिविधि) और 188 (सरकारी सेवक द्वारा जारी आज्ञा का उल्लंघन) के तहत गिरफ्तार किया गया। दोनों को एक कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 7500 रुपये की जमानत पर छोड़ दिया गया।

loksabha election banner

गौरतलब है कि इससे पहले अक्टूबर, 2020 में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक लड़का ऊंची इमारत पर खतरनाक स्टंट करते हुए दिख रहा है। इमारत पर खतरनाक स्टंट करने और वीडियो बनाने में शामिल लड़कों की पुुलिस तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर आर अदने के मुताबिक, पुलिस ने इस संबंध में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज लिया है। इससे पहले नवंबर, 2018 में मुंबई में एक ऐसे शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जो बहुमंजिला इमारतों पर स्टंट कर रहा था। वह एक बहुमंजिला इमारत से दूसरी पर छलांग लगा रहा था। उसके स्टंट करते हुए छलांग लगाने का वीडियो किसी ने बना लिया था। इस स्टंटबाज के बारे में आस-पास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। ऐसे खतरनाक स्टंट करते हुए कई लोगों की जानें जा चुकी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.