टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले हमलावरों की पहली तस्वीर आई सामने, पल्सर बाइक भी बरामद
मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमले की कोशिश के बाद हमलावरों की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। ...और पढ़ें

हमलावरों की पहली तस्वीरें आईं सामने
HighLights
हमलावरों की पहली तस्वीरें और वीडियो सामने आए।
टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर को गोली लगी, अस्पताल ले गए।
पुलिस ने हमलावरों की बाइक बरामद की, तलाश जारी।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले की कोशिश मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, घटना के बाद हमलावरों की पहली तस्वीरें और कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें शूटरों को अभिनेता की कार के बेहद करीब देखा जा सकता है।
दरअसल, इस जानलेवा हमले की कोशिश के बाद सामने आए कई वीडियो से पता चलता है कि गोलीबारी के वक्त हमलावर मुंबई के जुहू स्थित फुटबॉल मैदान से निकल रही टाइगर श्रॉफ की कार के बेहद करीब थे।
गोली चलने के बाद का भी वीडियो आया सामने
एक नए वीडियो में देखा जा सकता है कि गोलीबारी के कुछ ही पलों बाद टाइगर खुद अपनी BMW सेडान की ड्राइवर सीट पर बैठते हैं और गाड़ी चलाकर वहां से निकलते हैं। वे गोली लगने से घायल हुए अपने ड्राइवर को तुरंत इलाज के लिए नानावटी अस्पताल ले जाते हैं। जब अभिनेता कार लेकर अस्पताल के लिए रवाना होते हैं, तो मौके पर सड़क पर खून के धब्बे भी साफ देखे जा सकते हैं।
हमलावरों की तस्वीरें भी सामने आई है, एक क्लोज-अप तस्वीर में दो संदिग्ध व्यक्ति एक साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से एक ने काली टोपी पहन रखी है।
आरोपी एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार थे, जिसका इस्तेमाल उन्होंने गोलीबारी के बाद जुहू से अंधेरी भागने के लिए किया था। पुलिस ने हमलावरों द्वारा इस्तेमाल की गई इस बाइक को बरामद कर लिया गया है। पुलिस अब बाइक की नंबर प्लेट और चेसिस नंबर के जरिए उसके पिछले रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

जांच में सामने आया है कि यह मोटरसाइकिल तीन बार मालिकों के बीच बदली जा चुकी है। इसका पहला मालिक जोगेश्वरी का रहने वाला है, जबकि आरोपियों ने इसे तीसरे मालिक से खरीदा था। मुंबई पुलिस आरोपियों की तलाश तेज कर रही है।
तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
जुहू पुलिस ने जानलेवा हमले के सिलसिले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस को आरोपियों का पता लगाने का निर्देश दिया है और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
