Move to Jagran APP

ONGC Fire: नवी मुंबई के उरण में ओएनजीसी के प्लांट में भीषण आग, चार की मौत

ONGC Fire नवी मुंबई के उरण में ओएनजीसी गैस प्रोसेसिंग प्लांट में आग लगने से चार लोगों की मौत्‍ हो गई है जबकि कइ्र श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

By Babita kashyapEdited By: Published: Tue, 03 Sep 2019 09:00 AM (IST)Updated: Tue, 03 Sep 2019 12:45 PM (IST)
ONGC Fire: नवी मुंबई के उरण में ओएनजीसी के प्लांट में भीषण आग, चार की मौत
ONGC Fire: नवी मुंबई के उरण में ओएनजीसी के प्लांट में भीषण आग, चार की मौत

मुंबई, जेएनएन। ONGC Fire नवी मुंबई में मंगलवार सुबह उरण ओएनजीसी गैस प्रोसेसिंग प्लांट के कोल्‍ड स्‍टोरेज में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है, अग्निशमन दल आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहे हैं।ओएनजीसी अग्निशमन सेवाएं और संकट प्रबंधन टीम तुरंत कार्रवाई में जुट गई हैं।

loksabha election banner

नवी मुंबई के पुलिस उपायुक्त, अशोक दुधे ने बताया कि ओएनजीसी गैस प्लांट में आज सुबह लगभग 7 बजे आग लगी थी। इस घटना में ओएनजीसी के एक अधिकारी समेत केंद्रीय औद्योगिकसुरक्षा बल के तीन जवानों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए हैं लेकिन वे खतरे से बाहर हैं। आग अब नियंत्रण में है, इससे घबराने की जरूरत नहीं है और साइट के आसपास रहने वाले लोगों को अफवाहों पर विश्वास न करे।

ओएनजीसी से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना से तेल प्रसंस्करण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और गैस को गुजरात के सूरत में हजीरा संयंत्र की और मोड़ दिया गया है। प्रसंस्करण संयंत्र में लगभग 7 बजे आग की लपटें उठनी शुरु हो गई थी। 

उरण ओएनजीसी गैस प्रोसेसिंग प्लांट के कोल्‍ड स्‍टोरेज में आग लगने से तीन श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ओएनजीसी, नवी मुंबई नागरिक निकाय और अन्य एजेंसियों सहित लगभग 22 दमकल की गाडिय़ां आग बुझाने के लिए मौके पर मौजूद हैं। 

 आग इतनी भयावह है कि इसकी लपटें और धुआं नजर आ रहा है। गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोग अंदर फंसे हुए भी हैं। बताया गया है कि आग आज सुबह करीब 7 बजे लगी। 

स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। प्लांट के अंदर एलपीजी गैस की वजह से आग और बढ़ती ही जा रही है। आस पास के इलाके को एहतियातन खाली करा दिया गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है। आग के कारण प्लांट में गैस सप्लाई बंद कर दी गई है।

 Maharashtra: अब बसों में लगेगा ये खास सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी इतनी सुविधायें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.