विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिवसेना नेता बालू पूर्णेकर हत्याकांड में बड़ा एक्शन, ठाणे क्राइम ब्रांच ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार

Published: Fri, 02 Oct 2026 11:55 PM (IST)

ठाणे क्राइम ब्रांच ने शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड में दो और आरोपियों निखिल यादव और नितेश पवार को ...और पढ़ें

शिवसेना नेता की हत्या के मामले में दो और आरोपित गिरफ्तार

शिवसेना नेता की हत्या के मामले में दो और आरोपित गिरफ्तार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रदीप उर्फ बालू पूर्णेकर की हत्या के मामले में ठाणे क्राइम ब्रांच ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मामले में अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हो गई है।

पुलिस के अनुसार, 27 वर्षीय निखिल सुनील यादव और 37 वर्षीय नितेश रमेश पवार उर्फ भावड्या को मुंबई-गोवा हाईवे पर कर्नाला अभयारण्य के पास गोवा भागने की कोशिश करते समय पकड़ा गया।

पूर्णेकर पर मंगलवार रात ठाणे के मनपाड़ा स्थित उनके कार्यालय में धारदार हथियार और गोली मारकर हमला किया गया था। अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। पुलिस ने इससे पहले उनके पूर्व सहयोगी पप्या शिंदे को गिरफ्तार किया था।

पुलिस को संदेह है कि निखिल ने गोली चलाई और नितेश ने धारदार हथियार से हमला किया, हालांकि आरोपितों की सटीक भूमिका जांच के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस हथियार बरामद करने के साथ हत्या की साजिश और मकसद की भी जांच कर रही है।

घटना की जांच के लिए डीसीपी (क्राइम) अमरसिंह जाधव के नेतृत्व में 23 सदस्यीय एसआईटी बनाई गई है। दो आरोपित अभी फरार हैं, जिनमें संतोष कनोजिया उर्फ टल्ली भी शामिल है।