Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Thane: नौकरी का झांसा देकर 20 साल की लड़की को देह व्यापार में धकेला, दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज

    By Agency Edited By: Sachin Pandey
    Updated: Sun, 25 Aug 2024 05:38 PM (IST)

    Thane ठाणे की एक युवती को जबलपुर ले जाकर देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय युवती को एक मह ...और पढ़ें

    Hero Image
    दो महिलाओं के खिलाफ अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज। (सांकेतिक तस्वीर)

    पीटीआई, ठाणे। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक 20 वर्षीय महिला को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में दो लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने ठाणे पुलिस के एक अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रबोडी पुलिस थाने के एक अधिकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने बताया कि वह 17 अप्रैल को दिवा में एक महिला के घर गई थी और उसने उसे जबलपुर में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया।

    5000 रुपये में दूसरी महिला को सौंपा

    अधिकारी ने कहा कि इसके बाद जबलपुर में आरोपी ने पीड़िता को 5000 रुपये के बदले दूसरी महिला को सौंप दिया और चली गई। दूसरे आरोपी ने पीड़िता को सेक्स रैकेट में धकेल दिया। मना करने पर उसकी पिटाई भी की गई।

    अधिकारी ने बताया कि दोनों महिलाओं के खिलाफ शुक्रवार को भारतीय न्याय संहिता और अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया, जिन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।