Govind Pansare murder case: तीनों आरोपी हिरासत में, आज कोर्ट में होंगे पेश
गोविंद पानसरे हत्या मामले में तीनाें आरोपी महाराष्ट्र पुलिस की विशेष जांच टीम की हिरासत में हैं इन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
मुंबई, एएनआइ। गोविंद पानसरे हत्या मामले की जांच कर रही महाराष्ट्र पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उन्हें शुक्रवार को कोल्हापुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि 16 फरवरी 2015 को कोल्हापुर में गोविंद पानसरे को गोली मार दी गई थी और 20 फरवरी को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
क्या था मामला
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में लेफ्ट नेता गोविंद पानसरे और उनकी पत्नी पर 16 फरवरी 2015 को जानलेवा हमला हुआ था। कुछ बदमाशों ने पानसरे और उनकी पत्नी पर गोलियां चलाईं, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ज्ञात हो कि गोविंद पानसरे अपनी पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। तभी रास्ते में कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दी। इस हमले में पानसरे और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए और इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान 20 फरवरी को गोविंद पानसरे की मौत हो गई। जबकि चार दिनों बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनकी पत्नी का निधन हो गया था।
10 लाख के पुरस्कार की घोषणा
महाराष्ट्र सरकार ने कम्युनिस्ट नेता गोविंद पानसरे के हत्यारों का सुराग देने वालों को 10 लाख रुपये के पुरस्कार देने की घोषणा भी की थी।
साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता, उपन्यासकार और पत्रकार किरण नागरकर का मुंबई में निधन