विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mission Aditya L1: 'छह जनवरी को शाम चार बजे ‘लैग्रेंज प्वाइंट’ पर पहुंचेगा आदित्य एल1', इसरो चीफ सोमनाथ ने कही ये बात

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar
Published: Fri, 29 Dec 2023 05:19 AM (IST)

इसरो चीफ एस सोमनाथ ने गुरुवार को सौर मिशन आदित्य एल1 को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि सौर मिशन ...और पढ़ें

आदित्य एल1 को लेकर इसरो चीफ सोमनाथ ने कही ये बात
आदित्य एल1 को लेकर इसरो चीफ सोमनाथ ने कही ये बात

 पीटीआई, मुंबई। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने गुरुवार को सौर मिशन आदित्य एल1 को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि सौर मिशन आदित्य एल1 छह जनवरी को सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के लैग्रेंज प्वाइंट 1 (एल1) पर पहुंचेगा, जहां से अंतरिक्ष यान बिना किसी बाधा के सूर्य का अध्ययन करेगा और अंतरिक्ष यान बिना किसी ग्रहण के सूर्य को देखने में सक्षम होगा। सौर मिशन इसी साल सितंबर में शुरू किया गया था।

एक कार्यक्रम में बोले इसरो चीफ

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बॉम्बे के वार्षिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी कार्यक्रम ‘टेकफेस्ट 2023’ में सोमनाथ ने कहा कि आदित्य एल1 अब करीब-करीब वहां पहुंच चुका है। आदित्य एल1 छह जनवरी को शाम चार बजे लैग्रेंज प्वाइंट पर पहुंच जाएगा। हम आदित्य एल1 के इंजन को बहुत नियंत्रित तरीके से संचालित करेंगे, ताकि वह हेलो ऑर्बिट नामक कक्षा में प्रवेश कर सके।

लैग्रेंज प्वाइंट वह क्षेत्र है जहां पृथ्वी और सूर्य के बीच गुरुत्वाकर्षण निष्क्रिय हो जाएगा। सोमनाथ ने कहा कि गुरुत्वाकर्षण पूरी तरह बेअसर होना संभव नहीं है, क्योंकि चंद्रमा, मंगल, शुक्र जैसे अन्य पिंड भी हैं। उन्होंने कहा कि सभी छह पेलोड का परीक्षण किया जा चुका है और वे अच्छे से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी से बहुत अच्छी जानकारी मिल रही है।