Move to Jagran APP

शिवसेना नेता संजय राउत ने किया ऐलान: उत्‍तर प्रदेश में 50-100 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

UP Assembly elections 2022 शिवसेना (Shiv Sena) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) कल पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश का दौरा करेंगे। उत्‍तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly elections) को लेकर संजय राउत ने कहा कि शिवसेना वहां 50-100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

By Babita KashyapEdited By: Published: Wed, 12 Jan 2022 02:10 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jan 2022 02:50 PM (IST)
शिवसेना नेता संजय राउत ने किया ऐलान: उत्‍तर प्रदेश में 50-100 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
शिवसेना प्रवक्‍ता और सांसद संजय राउत कल (वीरवार) पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश का दौरा करेंगे।

मुंबई, एएनआइ। शिवसेना (Shiv sena ) प्रवक्‍ता और सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि आगामी उत्‍तर प्रदेश विधान सभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly elections) उनकी पार्टी शिवसेना 50-100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राउत ने बताया कि वह कल (वीरवार) पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश का दौरा करेंगे। गौरतलब है कि शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार के एनसीपी प्रमुख शरद पवार (Sharad pawar ) के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस के बाद मीडिया से भी ये बात कही थी। राउत ने कहा था जिस प्रकार मंत्री स्‍वामी प्रसाद मौर्य (swami prasad maurya), भारतीय जनता पार्टी को छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं, उसे देखकर लगता है कि उत्‍तर प्रदेश में हवा बदलने वाली है।

loksabha election banner

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने ये भी कहा था कि भारतीय जनता पार्टी को सावधान रहने की जरूरत है। अभी लहरों की गति धीमी हैं लेकिन आने वाले समय में भाजपा का जहाज तेज लहरों से डगमगा सकता है। सांसद संजय राउत ने कहा था कि भाजपा ओपिनियन पोल की अफवाह फैला रही है, लेकिन उस पर भरोसा करने की जरूरत नहीं है। उत्‍तर प्रदेश और गोवा में बदलाव निश्चित है।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि उत्तर प्रदेश के लोग भाजपा से खुश नहीं है। जिस तरह से मंत्रियों और विधायकों ने भाजपा से पलायन करना शुरू कर दिया है उससे यह बात साफ होती है कि उत्तर प्रदेश में बदलाव जरूर होगा। पवार ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा के 13 विधायक समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

Koo App
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में सभी सहयोगी दलों के साथ चुनावी तैयारियों पर चर्चा. पिछड़ा,दलित,अल्पसंख्यक शोषित,वंचित विरोधी भाजपा सरकार की विदाई करना है 10मार्च को सपा-सुभासपा भागीदारी संकल्प मोर्चा गठबंधन सरकार बनाने के लिए एक साथ। - Bhagidari Party (@bp4india) 12 Jan 2022


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.