विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शायना एनसी की बेटी शनाया मुनोट की हुई सगाई, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और राज ठाकरे हुए शामिल

Published: Sun, 18 Oct 2026 04:44 PM (IST)

शिवसेना नेता शायना एनसी की बेटी शनाया मुनोट और भाविक मर्चेंट की सगाई मुंबई में संपन्न हुई।

HighLights

  1. शायना एनसी की बेटी शनाया मुनोट की भाविक मर्चेंट से सगाई हुई।

  2. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राज ठाकरे और सलमान खान समारोह में शामिल हुए।

  3. सगाई नेपियन सी रोड स्थित 'शांति बंगलो' में निजी तौर पर संपन्न हुई।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिवसेना शिंदे गुट की नेता शायना एनसी की बेटी शनाया मुनोट और भाविक मर्चेंट की सगाई की सगाई में राजनेताओं और बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। यह सगाई नेपियन सी रोड स्थित उनके आवास, 'शांति बंगलो' में एक निजी समारोह में संपन्न हुई।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, लोकसभा सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस और अन्य लोग कल रात शिवसेना नेता शाइना एनसी की बेटी के सगाई समारोह में शामिल हुए। उन्होंने शनाया मुनोत और भाविक मर्चेंट को बधाई दी और जोड़े को शुभकामनाएं दीं।

IANS

सगाई में शामिल हुए राज ठाकरे

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे, शिवसेना नेता शायना NC की बेटी शनाया मुनोत और भाविक मर्चेंट की सगाई समारोह में शामिल हुए।

Raj IANS

सगाई में पहुंचे सलमान खान

शनाया मुनोत और भाविक मर्चेंट की सगाई में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान भी शामिल हुए, उन्होंने दोनों को सगाई की बधाई दी।

Sal

शनाया मुनोत एक एंटरप्रेन्योर हैं, जबकि उनके मंगेतर भाविक मर्चेंट स्वानकॉर्प की टेक्नोलॉजी कंपनी स्वानसैट के फाउंडर हैं।