Move to Jagran APP

Maharashtra Politics: संजय राउत बोले, भाजपा सिर्फ सत्ता के लिए करती है हिंदुत्व का इस्तेमाल

Maharashtra संजय राउत ने कहा कि शिवसेना महाराष्ट्र में भाजपा को नीचे से ऊपर तक ले गई। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बयान को भी दोहराया और कहा कि भाजपा केवल सत्ता के लिए हिंदुत्व का इस्तेमाल करती है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 05:29 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 05:29 PM (IST)
Maharashtra Politics: संजय राउत बोले, भाजपा सिर्फ सत्ता के लिए करती है हिंदुत्व का इस्तेमाल
संजय राउत बोले, भाजपा सिर्फ सत्ता के लिए करती है हिंदुत्व का इस्तेमाल। फाइल फोटो

मुंबई, एएनआइ। शिवसेना नेता संजय राउत ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। राउत ने कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में भाजपा को नीचे से ऊपर तक ले गई। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बयान को भी दोहराया और कहा कि भाजपा केवल सत्ता के लिए हिंदुत्व का इस्तेमाल करती है। मीडिया से बात करते हुए राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में हम बीजेपी को नीचे से ऊपर तक ले गए। अयोध्या कांड के बाद उत्तर भारत में शिवसेना की लहर थी। भाजपा केवल सत्ता के लिए हिंदुत्व का उपयोग करती है। इधर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता नवाब मलिक ने भी उद्धव ठाकरे की 'बीजेपी के साथ 25 साल बर्बाद' वाले बयान के पक्ष में बात की। उन्होंने कहा कि यह सच है कि भाजपा के साथ गठबंधन करने वाली पार्टियों को उन्होंने धीरे-धीरे नष्ट कर दिया। अपने धर्म पर गर्व करना अच्छा है, लेकिन दूसरे धर्मों के प्रति नफरत करना सही नहीं है। उद्धव ठाकरे का यह बयान पार्टी संस्थापक बाल ठाकरे की 96वीं जयंती पर आया है। हम वही हैं, जिन्होंने उनका (भाजपा) समर्थन किया। हमारा 25 साल तक गठबंधन था। भाजपा ने सत्ता के लिए हिंदुत्व का इस्तेमाल किया। हमने भाजपा छोड़ी, लेकिन हिंदुत्व नहीं छोड़ेंगे। भाजपा हिंदुत्व नहीं है। जब हमने उन्हें चुनौती दी तो हमारे खिलाफ रणनीति का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने सत्ता के लिए हिंदुत्व का इस्तेमाल किया है। 

loksabha election banner

भाजपा के साथ सहयोग कर शिवसेना ने 25 वर्ष बर्बाद किएः उद्धव ठाकरे

शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की 96 वीं जयंती के अवसर को उनके बेटे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राजनीतिक छींटाकसी वाला दिन बना दिया। उन्होंने भाजपा के साथ बाल ठाकरे के किए समझौते पर भी सवाल खड़ा किया। कहा, उन्हें लगता है कि भाजपा के साथ गठबंधन में रहकर शिवसेना ने अपने 25 साल बर्बाद किए। उन्होंने कहा, शिवसेना को गृह मंत्री अमित शाह की चुनौती स्वीकार है। शिवसेना अकेले ही चुनाव लड़ेगी। बाल ठाकरे की जयंती पर शिव सैनिकों को अपने वर्चुअल संबोधन में उद्धव ने कहा, भाजपा जब राजनीतिक रूप से कमजोर थी तब उसने शिवसेना सहित कई क्षेत्रीय दलों के साथ समझौता किया। उनके जरिये अपना कद बढ़ाया। शिवसेना ने हिंदुत्व को मजबूत करने के लिए भाजपा के साथ समझौता किया था। लेकिन भाजपा ने हिंदुत्व का इस्तेमाल राजनीतिक फायदा उठाने के लिए किया। यही भाजपा की अवसरवादिता है। इसी अवसरवादी राजनीति के तहत भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में पीडीपी से समझौता किया, बिहार में नीतीश कुमार के साथ समझौता किया जो संघ (आरएसएस) मुक्त भारत बनाने की बात कहते हैं। उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना ने चुनाव के बाद खुले में कांग्रेस और राकांपा के साथ समझौता किया। जबकि भाजपा दूसरे दलों को तोड़ने की साजिश करती है और जनता द्वारा चुनी गई सरकार गिराकर अपनी सरकार बनाती है। भाजपा की इसी नीति के चलते राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सिकुड़ रहा है। अकाली दल और शिवसेना जैसे पुराने सहयोगी उससे दूर हो गए। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बाल ठाकरे उत्कृष्ट नेता के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे। वह हमेशा आम लोगों के साथ खड़े हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.