Move to Jagran APP

Sanjay Raut: केंद्रीय मंत्रियों पर संजय राउत की आपत्तिजनक टिप्पणी, छत्रपति शिवाजी महाराज के अपमान पर भड़के

शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने केंद्रीय मंत्रियों के लिए अपमानजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि वे अन्य सभी मुद्दों पर बोलते हैं और छत्रपति शिवाजी महाराज के अपमान पर नहीं बोलते हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों के लिए अपमानजनक शब्द भी बोले।

By AgencyEdited By: Mohd FaisalPublished: Sun, 08 Jan 2023 11:50 AM (IST)Updated: Sun, 08 Jan 2023 11:50 AM (IST)
Sanjay Raut: केंद्रीय मंत्रियों पर संजय राउत की आपत्तिजनक टिप्पणी, छत्रपति शिवाजी महाराज के अपमान पर भड़के
केंद्रीय मंत्रियों पर संजय राउत की आपत्तिजनक टिप्पणी (फोटो फाइल)

मुंबई, एजेंसी। अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चाओं में रहने वाले शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार सुर्खियों में रहने की वजह बने हैं उनके बिगड़े बोल। संजय राउत ने छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने वाले नेताओं पर अभद्र टिप्पणी की है।

loksabha election banner

संजय राउत ने नेताओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने केंद्रीय मंत्रियों के लिए अपमानजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि वे अन्य सभी मुद्दों पर बोलते हैं और छत्रपति शिवाजी महाराज के अपमान पर नहीं बोलते हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों के लिए अपमानजनक शब्द भी बोले।

छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर गर्माई है महाराष्ट्र की सियासत

बता दें कि पिछले कुछ वक्त से महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर राजनीति हो रही है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान दिया था। जिसको लेकर विपक्ष ने उन पर हमला बोला। साथ ही राज्यपाल ने माफी की मांग की थी, जिसके बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने कहा था कि वे शिवाजी महाराज का अपमान करने के बारे में सोच भी नहीं सकते।

क्या दिया था राज्यपाल ने बयान

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि जब हम छोटे तो हमारे आदर्श जवाहर लाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस और महात्मा गांधी हुआ करते थे। महाराष्ट्र में आपको कहीं और देखने की जरूरत नहीं है। छत्रपति शिवाजी महाराज पुराने दिनों की बात हैं। आज के जमाने में आपको बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर से लेकर नितिन गडकरी तक में महापुरुष मिल जाएंगे।

मोदी जी को 2024 में PM बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार जरूरी: कोरबा में बोले अमित शाह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.