विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूजा डडवाल की मदद को आगे आए सलमान

By Sachin MishraEdited By:
Published: Sun, 25 Mar 2018 11:38 AM (IST)

पूजा ने वीरगति सहित कई हिंदी, भोजपुरी फिल्मों में काम किया है।

पूजा डडवाल की मदद को आगे आए सलमान
पूजा डडवाल की मदद को आगे आए सलमान

ब्यूरो, मुंबई। एक अस्पताल में टीबी का इलाज करा रहीं अभिनेत्री पूजा डडवाल को लेकर सलमान खान ने पहली प्रतिक्रिया में कहा है कि वह उनकी यथासंभव मदद करेंगे। सलमान पुणे में एक समारोह में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हेलन आंटी पूजा के संपर्क में हैं।

सलमान खान के संगठन बीइंग ह्यूमन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पूजा को 50 हजार रुपये की फौरन रकम दी जा रही है। साथ ही उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी बात की गई है। सूत्रों के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर पूजा को बेहतर इलाज के लिए कहीं और भी शिफ्ट किया जा सकता है। वैसे कहा जा रहा है कि अब वह की सेहत पहले से बेहतर है।

पूजा डडवाल ने 1995 में बनी फिल्म वीरगति में सलमान खान के साथ काम किया था। वे पिछले लंबे समय से आर्थिक तंगहाली से गुजर रही हैं। इलाज के लिए उन्होंने सलमान से मदद की गुहार लगाई। मीडिया में यह खबर आई, तो सलमान अबूधाबी में थे।

सलमान से पहले अभिनेता रवि किशन ने भी पूजा की मदद के लिए पहल की थी और उनकी सेहत की जानकारी के लिए अपनी टीम के लोगों को अस्पताल भेजा था। रवि किशन का कहना है कि वे इस वक्त हैदराबाद में हैं और मुंबई लौटकर वे खुद पूजा से मिलने जाएंगे। रवि किशन ने पूजा के साथ कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। रवि किशन के अलावा बॉलीवुड से कोई और सितारा पूजा की मदद के लिए आगे नहीं आया। पूजा ने वीरगति सहित कई हिंदी, भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। पिछले कई वर्षो से वह गोवा में रहकर कैसिनो मैनेजमेंट का बिजनेस कर रही थीं।