विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saif Ali Khan Attack: पराठा और पानी की बोतल ने खोला राज, एक गलती से पकड़ा गया चाकूबाज शहजाद

Published: Mon, 20 Jan 2025 11:04 AM (IST)

Saif Ali Khan Attacked Case सैफ अली खान पर हमला करने वाले बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद से जुड़ी नई-नई ...और पढ़ें

सैफ अली खान के आरोपी को लेकर पुलिस ने अहम जानकारी दी।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
सैफ अली खान के आरोपी को लेकर पुलिस ने अहम जानकारी दी।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई पुलिस ने फिल्म एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर चाकू से हमला करने के आरोप में रविवार को बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार कर लिया। वह पांच महीने से अधिक समय से मुंबई में रह रहा था। भारत आने के बाद उसने अपना नाम बदलकर विजय दास रख लिया था। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच द्वारा बड़े पैमाने पर की गई तलाशी के बाद ठाणे जिले से उसे पकड़ा गया।

UPI ट्रांजेक्शन के जरिए शहजाद तक पहुंची पुलिस

सवाल ये उठता है कि आखिर पुलिस शहजाद तक कैसे पहुंची? दरअसल, जानकारी सामने आई है कि UPI ट्रांजैक्शन के तहत मुंबई पुलिस चाकूबाज तक पहुंची। UPI ट्रांजैक्शन के जरिए शहजाद का मोबाइल नंबर पुलिस के हाथ लगी। नंबर ट्रेस करने के बाद पुलिस ने शहजाद का लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद 100 से अधिक पुलिसकर्मी आरोपी की तलाश में जुट गए।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस एक एरिया की तलाशी कर रही थी, हालांकि तलाशी के बाद पुलिस जब जाने लगी तो उन्हें एक सोया हुआ शख्स दिखाया दिया। जब एक अधिकारी उसके करीब पहुंचा तो वो उठकर भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

श्रमिक ठेकेदार ने मुंबई पुलिस को हमलावर तक पहुंचाया

एक श्रमिक ठेकेदार ने शरीफुल इस्लाम शहजाद तक पहुंचने में मुंबई पुलिस की मदद की। एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपित तीन बार दादर रेलवे स्टेशन के बाहर देखा गया था और वह वर्ली कोलीवाड़ा भी गया था। पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पाया कि हमलावर इलाके में एक श्रमिक ठेकेदार के पास गया था।

आरोपी ने पराठे खाने के बाद यूपीआई से किया ट्रांजैक्शन

श्रमिक ठेकेदार ने पुलिस को हमलावर के बारे में सारी जानकारी दी और उसकी सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे ठाणे जिले के एक श्रमिक शिविर में खोज निकाला। आरोपित पूर्व में ठाणे स्थित एक होटल में काम कर चुका है और अब तक उसका कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है।  श्रमिक ठेकेदार ने पुलिस को जानकारी दी कि आरोपी ने पराठे और पानी के बोतल के लिए UPI से भुगतान किया था।

सैफ पर छह बार चाकू से किए थे हमले

शरीफुल इस्लाम शहजाद  ने पुलिस के सामने यह बात कबूल की है कि उसने ही सैफ अली खान पर हमला किया था। चोरी के इरादे से शहजाद सैफ अली खान के घर में दाखिल हुआ था। उसने सैफ पर छह बार चाकू से हमले किए थे। डॉक्टरों ने सर्जरी करके उनकी रीढ़ की हड्डी से टूटे हुए चाकू का 2.5 इंच का टुकड़ा निकाला। डॉक्टरों ने कहा कि यदि चाकू 2 मिमी और गहरा घुस जाता तो गंभीर चोट लग सकती थी।

यह भी पढ़ेंSaif Ali Khan Case: 'हां मैने ही हमला किया', चाकूबाज ने कबूला जुर्म; आरोपी ने किए कई सनसनीखेज खुलासे