यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ratan Tata Health Update: अस्पताल में भर्ती होने की खबरों पर रतन टाटा का आया बयान, बताया कैसी है तबीयत
Ratan Tata Health News रतन टाटा की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आने पर उन्होंने खुद का हैल्थ अपडेट दिया ...और पढ़ें

जेएनएन, मुंबई। Ratan Tata Health News उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आने पर उन्होंने खुद का हैल्थ अपडेट दिया है। खबरें सामने आई थी कि उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया है, लेकिन रतन टाटा ने इन खबरों को गलत बताया।
रूटीन चैकअप के लिए गए थे अस्पताल
रतन टाटा ने कहा कि वो अस्पताल में रूटीन चैकअप के लिए गए थे। उन्होंने कहा कि मेरी चिंता करने के लिए सभी का धन्यवाद, लेकिन मैं एक दम ठीक हूं। चिंता की कोई बात नहीं है।
Thank you for thinking of me 🤍 pic.twitter.com/MICi6zVH99
— Ratan N. Tata (@RNTata2000) October 7, 2024
