विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुणे में रैपिडो के खिलाफ मामला दर्ज, अवैध रूप से बाइक टैक्सी चलाने का आरोप

Published: Sat, 17 Oct 2026 10:24 PM (IST)

पुणे में परिवहन विभाग की जांच के दौरान रैपिडो को अवैध रूप से बाइक टैक्सी चलाते हुए पकड़ा गया।

रैपिडो की मूल कंपनी पर पुणे में FIR दर्ज।

रैपिडो की मूल कंपनी पर पुणे में FIR दर्ज।

HighLights

  1. रैपिडो को बिना अनुमति बाइक टैक्सी चलाते पकड़ा गया।

  2. रोपेन ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज।

  3. आरटीओ जांच में अवैध सेवाओं की पुष्टि हुई।

डिजिटल डेस्क,मुंबई। पुणे में परिवहन विभाग की जांच के दौरान एक व्यक्ति को बिना अनुमति के बाइक टैक्सी चलाते पकड़े जाने के बाद पुलिस ने रैपिडो की मूल कंपनी रोपेन ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के सड़क सुरक्षा दस्ते ने शुक्रवार को रैपिडो एप के जरिये बाइक टैक्सी बुक कर जांच की थी।

इसका उद्देश्य यह पता लगाना था कि अदालतों और नियामक संस्थाओं की ओर से अनुमति देने से इन्कार किए जाने के बाद भी कंपनी अवैध रूप से सेवाएं दे रही है या नहीं। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान आरटीओ के एक अधिकारी ने रैपिडो एप से येरवडा से कोथरूड बस डिपो तक के लिए 179 रुपये में बाइक टैक्सी बुक की।

कुछ ही देर बाद एक चालक पेट्रोल चालित दोपहिया वाहन लेकर पहुंचा, जिसका रजिस्ट्रेशन गैर-परिवहन श्रेणी में था। यह कार्रवाई गुरुवार को पुणे के जिलाधिकारी और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) के अध्यक्ष जितेंद्र डूडी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद की गई।

सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार