विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अगले कुछ महीनों में देश में होगा सत्ता परिवर्तन', उद्धव के बाद अब राज ठाकरे का बड़ा दावा

Published: Wed, 21 Oct 2026 11:39 PM (IST)

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने अगले कुछ महीनों में देश में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम और सत्ता परिवर्तन की संभावना जताई है।

राज ठाकरे ने जल्द सत्ता परिवर्तन की संभावना जताई।

राज ठाकरे ने जल्द सत्ता परिवर्तन की संभावना जताई।

HighLights

  1. राज ठाकरे ने अगले 2-5 महीनों में सत्ता परिवर्तन की संभावना जताई।

  2. नीट पेपर लीक पर जनता के बढ़ते आक्रोश का किया जिक्र।

  3. ईवीएम के बजाय मतपत्रों से चुनाव कराने की मांग दोहराई।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने बुधवार को दावा किया कि अगले दो से पांच महीनों में देश में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम हो सकता है। उन्होंने संकेत दिया कि देश में सत्ता परिवर्तन की स्थिति भी बन सकती है।

मुंबई प्रेस क्लब में आयोजित बातचीत के दौरान राज ठाकरे ने कहा कि सरकार लगातार गलतियां करती रहेगी तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा, अगर पूरा देश विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर आए।

उनकी यह टिप्पणी चचेरे भाई और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के उस दावे के संदर्भ में आई, जिसमें उन्होंने अगले साल अप्रैल तक देश में सत्ता परिवर्तन होने की बात कही थी।

राज ठाकरे ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में छात्रों के विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों का आक्रोश केवल इस मुद्दे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कई समस्याओं का परिणाम है।

मनसे प्रमुख ने एक बार फिर ईवीएम के बजाय मतपत्रों से चुनाव कराने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि वह 2018 से ईवीएम में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठा रहे हैं।

सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार