Move to Jagran APP

Mumbai News : मुंबई में शुक्रवार को हुई बारिश, आईएमडी ने मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए किया येलो अलर्ट जारी

गर्म मौसम के बाद शुक्रवार को मुंबई में हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार शहर के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को मध्यम बारिश का संकेत देते हुए मुंबई ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है

By Jagran NewsEdited By: Nidhi VinodiyaPublished: Fri, 07 Oct 2022 06:04 PM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 06:04 PM (IST)
Mumbai News : मुंबई में शुक्रवार को हुई बारिश, आईएमडी ने मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए किया येलो अलर्ट जारी
मुंबई में शुक्रवार को हुई बारिश, आईएमडी ने मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए किया येलो अलर्ट जारी

मुंबई, मिड डे। मुंबई में गर्म मौसम के बाद आज शुक्रवार को में हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार शहर के कई इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने शुक्रवार और शनिवार को मध्यम बारिश का संकेत देते हुए मुंबई(Mumbai), ठाणे(Thane) और पालघर(Palghar) के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें - Maharashtra: पति के आत्‍महत्‍या के लिए उकसाए जाने के बाद पत्‍नी ने दी जान, बेटी पैदा होने से था नाखुश

IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

बता दें कि दोपहर 2:30 बजे जारी नए मौसम अलर्ट के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने बताया कि विदर्भ (Vidharbh) के अमरावती और चंद्रपुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली के साथ गरज और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार मुंबई से सटे ठाणे जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उनका यह भी कहना है कि अगले कुछ दिनों में ठाणे, रायगढ़, पालघर, पुणे, मुंबई, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सतारा, धुले और आसपास के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें - मुुंबई लोकल में सीट को लेकर दो महिलाओं में घमासान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जलजमाव का खतरा नहीं

एक अधिकारी ने कहा कि द्वीप शहर, पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमश: 1.05 मिमी, 9.12 मिमी और 1.28 मिमी बारिश हुई है। उन्होंने कहा कि विक्रोली जैसे पूर्वी उपनगरों में चार घंटे की अवधि में 35 मिमी तक बारिश हुई, उन्होंने कहा कि शहर में अभी तक कहीं भी बड़े जलजमाव की कोई रिपोर्ट नहीं है। वहीं सेन्ट्रल रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। मुंबई के द्वीप शहर, पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 04.66 मिमी, 02.69 मिमी और 01.39 मिमी औसत वर्षा हुई थी।

बता दें कि इसके पहले मुंबई के पूर्वी उपनगरों में, एम-ईस्ट और एल-ईस्ट वार्ड कार्यालयों में क्रमशः 17 मिमी और 12 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जबकि एसडब्ल्यूएम कार्यशाला में 20 मिमी, कूपर अस्पताल और एच-ईस्ट वार्ड में 18 मिमी, अंधेरी फायर स्टेशन 17 मिमी और वर्सोवा पंपिंग स्टेशन में 14 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.