Maharashtra Weather Rain Update: महाराष्ट्र में रिमझिम बारिश ने बढ़ायी परेशानी, जगह-जगह जलजमाव
Maharashtra Weather Rain Update महाराष्ट्र में मानसून आने से पहले हो रही बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर गया है जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र में कई स्थानों पर हो रही बारिश के कारण ठाणे के कल्याण रोड समेत कई सड़कों पर पानी भर गया है। मौसम विभाग के अनुसार यहां पूरे दिन बादल छाये रहेंगे और गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में बुधवार को भयावह चक्रवाती तूफान आने के बाद वीरवार सुबह से हो रही बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ठाणे और नवी मुंबई के उपनगरों और आसपास के इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण मुंबई के सायन इलाके के कुछ हिस्सों में भी पानी भरा हुआ है।
दरअसल सायन इलाका मुंबई के केंद्र में स्थित है, बारिश होने के कारण यहां की सड़कों पर काफी ज्यादा पानी भर जाता है। सायन मुंबई के निचले इलाकों में आता है इसलिये यहां जलजमाव की समस्या सबसे अधिक होती है।
LIVE Coronavirus Gujarat Update गुजरात में कोरोना का कहर, 510 नए मामलाेें के बाद 19119 संक्रमित
बता दें की मानसून के आते ही महाराष्ट्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती है। पिछले साल भी राज्य में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। जिसने किसानों और आम आदमी की परेशानी काफी बढ़ा दी थी। कोरोना संकट के बीच मानसून की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कुछ दिन पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक महत्वपूर्ण बैठक की थी, इस अहम बैठक में मानसून की तैयारियों, चुनौतियों और संभावनाओं के ऊपर विस्तार से चर्चा की गई थी। इस बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ कई सरकारी अधिकारी भी शामिल हुए थे।
Swami Narayan Temple: 17 जून से खुलेंगे वड़ताल सहित स्वामी नारायण संप्रदाय के सभी मंदिर
सूरत में श्रमिकों की कमी से व्यापारी परेशान, सरकार से कि क्वारंटाइन नियमों में छूट की मांग