Move to Jagran APP

Mumbai Rains: मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पालघर और रायगढ़ में बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया नया अलर्ट

Maharashtra weather Update मुंबई ठाणे नवी मुंबई पालघर और रायगढ़ में रविवार रात से ही बारिश हो रही है मौसम विभाग ने आने वाले 3-4 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना व्‍यक्‍त की है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Mon, 14 Dec 2020 09:36 AM (IST)Updated: Mon, 14 Dec 2020 10:08 AM (IST)
Mumbai Rains: मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पालघर और रायगढ़ में बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया नया अलर्ट
मुंबई के कुछ हिस्सों में बारिश, वडाला से दृश्य।

मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र में मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पालघर और रायगढ़ में बीते रविवार रात शुरु हुई बारिश का क्रम अभी भी जारी है। बीते 3-4 घंटों के दौरान यहां मध्‍यम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार कोंकण इलाके में भी बादल छाये हुए है। मुंबई मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की उम्मीद है।

prime article banner

 अरब सागर में कम दबाव के भाग में ठंड के दिनों में बादल छाये रहने के कारण बारिश की संभावना बनी हुई है। रविवार को यहां मुंबई और मध्‍य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों समेत कोंकण क्षेत्र में बा‍रिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक राज्‍य के अधिकांश इलाकों में बादल छाये रहेंगे। सोमवार सुबह से ही मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पालघर, धुले, नंदुरबार, जलगांव, नासिक, अहमदनगर, पुणे, कोल्‍हापुर, सांगली, सतारा और रायगढ़ जिलों में हल्‍की बारिश का क्रम जारी है। 

बता दें कि बीते 4 से 5 दिनों से मुंबई के उपनगरों और आसपास के इलाकों में बादल छाये हुए हैं। यहां के कुछ इलाकों में हल्‍की बारिश भी हो रही है। बादल छाये रहने के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है जबकि न्‍यूनतम तापमान औसत से अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्‍तर महाराष्ट्र और उत्‍तर मराठवाड़ा के कुछ भागों में 14 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 या उससे नीचे जाने की आशंका है। वहीं तटीय इलाकों में बादलों की तीव्र आवाजाही महसूस की जा रही है।  

 गौरतलब है कि पूरे उत्‍तर भारत में ठंड ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरु कर दिया है। कहीं बारिश हो रही है तो कहीं पर घने कोहरे के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। यातायात पर भी घने कोहरे का असर दिखने लगा है। मुंबई ही नहीं बल्कि दिल्‍ली और उसके आसपास में भी शनिवार सुबह हुई बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऐसा हो रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी तो कई इलाकों में कोहरा छाया रहेगा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.