महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन ढांचा गिरने से 14 मजदूर दबे; रेस्क्यू जारी
महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक निर्माणाधीन ढांचा गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। इस दुर्घटना में 8 मजदूर घायल ...और पढ़ें

रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा (स्क्रीनग्रैब- सोशल मीडिया)
HighLights
रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरने से बड़ा हादसा।
आठ मजदूर गंभीर रूप से घायल, चौदह मलबे में दबे।
बचाव कार्य जारी, भारी मशीनों की जरूरत पड़ सकती है।
डिजिटिल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां खलापुर तालुका के मनकीवली गांव में निर्माण कार्य के दौरान कंस्ट्रक्शन स्ट्रक्चर गिर गया। इस हादसे में आठ मजूदर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
वहीं, 14 मजदूर मलबे के नीचे दबे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित निकालने की कोशिश जारी है। बचाव के लिए रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा जा चुका है, राहत बचाव जारी है। बताया जा रहा है कि मलबे को हटाने के लिए क्रेन और हाइड्रा सहित भारी मशीनों की जरूरत पड़ सकती है।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है, मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश जारी है। कंस्ट्रक्शन स्ट्रक्चर कैसे गिरा यह अभी साफ नहीं हो सकता है। ऐसे में पुलिस अब जिसका कंस्ट्रक्शन था उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करने और यह ढांचा कैसे गिरा, इसकी जांच शुरू कर दी है।
यह समाचार प्रारम्भिक सूचना और उपलब्ध आधिकारिक/ रिपोर्ट्स के आधार पर प्रकाशित किया गया है। मामले से जुड़ी जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं। जैसे-जैसे अधिकृत पुष्टि और विस्तृत विवरण प्राप्त होंगे, खबर को अपडेट किया जाता रहेगा। पाठकों से अनुरोध है कि ताजा जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।
