पुणे में सिंहगढ़ रोड फ्लाईओवर पर भारी ट्रैफिक जाम, कई KM तक लगी वाहनों की लंबी कतार
पुणे के सिंहगढ़ रोड फ्लाईओवर पर आज शुक्रवार सुबह भारी ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे काम पर जाने वाले लोग फंस गए।
HighLights
पुणे के सिंहगढ़ रोड फ्लाईओवर पर आज सुबह भारी जाम।
काम पर जाने वाले लोग ट्रैफिक में फंसे, लंबी कतारें।
यातायात व्यवस्था प्रभावित, जाम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे में सिंहगढ़ रोड फ्लाईओवर पर आज शुक्रवार सुबह भारी ट्रैफिक जाम लग गया। लोग जब सुबह अपने काम पर जाने के लिए घरों से निकले, तब वे ट्रैफिक में ही फंस गए।
सिंहगढ़ रोड फ्लाईओवर पर वाहनों की लंबी कतार नजर आई, जिससे पुल पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हुई। फ्लाईओवर पर भारी ट्रैफिक जाम का वीडियो भी सामने आया है।
Peak Hour के दौरान भारी ट्रैफिक जाम
सुबह ऑफिस या दुकान पर जाते वक्त लोगों को काम पर समय से पहुंचने की चिंता होती है, लेकिन ऐसे में अगर रास्ते में भारी ट्रैफिक जाम मिल जाए, तब समय पर पहुंचना काफी मुश्किल हो जाता है।
पुणे में सिंहगढ़ रोड फ्लाईओवर का आज सुबह का सामने आया वीडियो यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। जब ज्यादातर लोग काम के लिए बाहर निकलते हैं, उस समय इस फ्लाईओवर पर भारी जाम नजर आया।
फ्लाईओवर पर गाड़ियां धीरे-धीरे चलती नजर आईं। इस जाम से बचने के लिए ही लोग अपने घरों से करीब एक घंटा पहले निकलते हैं। ट्रैफिक जाम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- मुंबई एयरपोर्ट मस्जिद विवाद: भाजपा नेता किरीट सोमैया का बड़ी घोषणा, अवैध ढांचा गिराने के लिए निकालेंगे 'हथौड़ा रैली'
