पुणे के चांदनी चौक में युवकों के बीच हाथापाई, लड़ाई में फाड़े कपड़े; वीडियो वायरल
पुणे के चांदनी चौक इलाके में युवकों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ...और पढ़ें

पुणे में युवकों में बीच सड़क पर हुई लड़ाई (फोटो-सोशल मीडिया)
HighLights
पुणे के चांदनी चौक में युवकों के दो गुटों में मारपीट।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
विवाद के पीछे पुरानी रंजिश होने की आशंका जताई जा रही है।
डिजिटल डेस्क, पुणे। महाराष्ट्र में पुणे शहर से युवकों के दो गुटों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। ये युवक चांदनी चौक इलाके में सर्विस रोड पर लड़ाई कर रहे थे। इस झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस विवाद में करीब 5 से 8 युवक शामिल थे। सोशल मीडिया सामने आए वीडियो में दोनों गुटों के युवक एक-दूसरे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। झड़प के बाद कुछ युवकों के कपड़े फटे हुए भी नजर आ रहे हैं।
इस मामले में आशंका है कि इस झड़प के पीछे युवकों के बीच पुरानी रंजिश हो सकती है, लेकिन असल वजह अभी तक साफ नहीं है।
युवकों के बीच मारपीट
वीडियो में देखने पर पता चल रहा है कि युवकों के दो गुट एक ढाबा के सामने सर्विस रोड पर लड़ रहे हैं। ये युवक लड़ाई में एक-दूसरे के कपड़े भी फाड़ देते हैं। इस लड़ाई के बाद एक गुट के लड़के भाग गए।
चांदनी चौक में जब ये युवक लड़ रहे थे, तब पास से गुजर रहे लोग उन्हें देखते हुए जा रहे थे। इस पूरी घटना को एक शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
