Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा बनीं एशिया की सबसे सेक्सी महिला

बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद प्रियंका फिलहाल हॉलीवुड में अपनी पहचान बना रही हैं।

By Babita KashyapEdited By: Published: Fri, 08 Dec 2017 03:07 PM (IST)Updated: Fri, 08 Dec 2017 04:05 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा बनीं एशिया की सबसे सेक्सी महिला
प्रियंका चोपड़ा बनीं एशिया की सबसे सेक्सी महिला

मुंबई, जेएनएन। बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने एशिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब अपने नाम कर लिया है। लंदन स्थित साप्ताहिक अखबार 'ईस्टर्न आई' द्वारा कराए गए पोल में 50 एशियाई सुंदरियों के बीच 35 वर्षीय प्रियंका को पांचवी बार यह तमगा मिला। पिछले साल अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को यह खिताब मिला था। इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए प्रियंका ने ट्वीट किया, 'मुझे इस अवार्ड के लिए अपने माता-पिता को धन्यवाद देना चाहिए। यह उनके आनुवांशिक गुणों और आप लोगों के भरपूर प्यार के कारण संभव हो पाया है कि मैं इस सूची में लगातार पांचवीं बार पहले स्थान पर पहुंची हूं। 

loksabha election banner

धन्यवाद ईस्टर्न आई, आप भी जानते हो कि लड़कियों को कैसे खुश किया जाता है।' बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद प्रियंका फिलहाल हॉलीवुड में अपनी पहचान बना रही हैं। बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री दीपिका इस बार तीसरे स्थान पर पिछड़ गई हैं। दूसरा स्थान टीवी कलाकार निया शर्मा ने हासिल किया है। टॉप फाइव में आलिया भट्ट (4) और पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान (5) को भी जगह मिली है

यह भी पढ़ें: लेना चाहती हूं मिस वल्‍र्ड का लुत्फ : मानुषी छिल्लर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.