विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में CM की शपथ से पहले सियासी संग्राम, अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद क्या बोले शिंदे?

Published: Tue, 03 Dec 2024 04:09 PM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2024 04:18 PM (IST)

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण से पहले कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती ...और पढ़ें

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे (File Photo)
महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे (File Photo)

HighLights

  1. एकनाथ शिंदे के गले में संक्रमण और तेज बुखार
  2. डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी
  3. महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को होगा सीएम का शपथ समारोह

एएनआई, ठाणे। महाराष्ट्र में अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर 10 दिन बाद भी सस्पेंस बरकरार है। महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे मंगलवार को अस्पताल में भर्ती हुए। उपचार के बाद जब वह अस्पताल से बाहर आए तो उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मुझे काफी तेज बुखार और कमजोरी हो गई है। मैं चेकअप के लिए अस्पताल आया था, अब मैं ठीक हूं। डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है।

शपथ ग्रहण में शामिल होने पर संशय

सीएम शिंदे का इलाज जुपिटर अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम कर रही है और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। शिवसेना सूत्रों के अनुसार, उनके डेंगू और मलेरिया के टेस्ट निगेटिव आए हैं। बीपी के कारण वे कमजोर महसूस कर रहे हैं। एकनाथ शिंदे की तबीयत खराब होने से गुरुवार के शपथ ग्रहण समारोह में उनके शामिल होने पर संशय बरकरार है।

एकनाथ शिंदे की सभी बैठकें रद

सीएम शिंदे उपमुख्यमंत्री के तौर पर सरकार में शामिल होंगे या नहीं, यह अभी पता नहीं चल पाया है, क्योंकि उन्होंने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। यह भी पता नहीं चल पाया है कि सीएम शिंदे की अनुपस्थिति में शिवसेना के अन्य विधायक शपथ लेंगे या नहीं। अपनी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए, मुख्यमंत्री शिंदे ने सरकार गठन के संबंध में पार्टी नेताओं और विधायकों के साथ विचार-विमर्श सहित अपनी सभी बैठकें रद कर दी हैं।

आज दिन में मंत्रिमंडल पर होनी थी चर्चा

बता दें आज सीएम शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार की मंत्रालयों के आवंटन पर आम सहमति बनाने के लिए दिन में बैठक होनी थी, उसे भी रद कर दिया गया है। शिंदे से मिलने के लिए महेंद्र थोरवे और भरत गोगावाले समेत शिवसेना के कई नेता पहुंचे, लेकिन उनकी बीमारी के कारण वे उनके बेटे और पार्टी सांसद श्रीकांत शिंदे से मिले और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

दिल्ली से आने के बाद बिगड़ी तबीयत

शिवसेना मंत्री शंभुराज देसाई ने कहा कि शिंदे की हालत ठीक नहीं है। उन्हें गले में संक्रमण और बुखार है। पिछले हफ्ते दिल्ली जाने के बाद से मैं उनके साथ हूं। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री बनने के बाद से उन्होंने ढाई साल तक लगातार काम किया है। शरीर पर इतना दबाव डालने के बाद स्वास्थ्य का बिगड़ना स्वाभाविक है।