Move to Jagran APP

Maharashtra: मुंबई में इमारत पर खतरनाक स्टंट करने वाले लड़कों की पुलिस को तलाश

Stunt On Building In Mumbai मुंबई में एक लड़का ऊंची इमारत पर खतरनाक स्टंट करते हुए दिख रहा है। इमारत पर स्टंट करने और वीडियो बनाने में शामिल लड़कों की पुुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने इस संबंध में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज लिया है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Wed, 14 Oct 2020 09:37 PM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2020 09:37 PM (IST)
Maharashtra: मुंबई में इमारत पर खतरनाक स्टंट करने वाले लड़कों की पुलिस को तलाश
मुंबई में इमारत पर स्टंट करने वाले लड़कों की पुलिस को तलाश।

मुंबई, एएनआइ। Stunt On Building In Mumbai: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक लड़का ऊंची इमारत पर खतरनाक स्टंट करते हुए दिख रहा है। इमारत पर खतरनाक स्टंट करने और वीडियो बनाने में शामिल लड़कों की पुुलिस तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर आर अदने के मुताबिक, पुलिस ने इस संबंध में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज लिया है। इससे पहले नवंबर, 2018 में मुंबई में एक ऐसे शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जो बहुमंजिला इमारतों पर स्टंट कर रहा था। वह एक बहुमंजिला इमारत से दूसरी पर छलांग लगा रहा था। उसके स्टंट करते हुए छलांग लगाने का वीडियो किसी ने बना लिया था। इस स्टंटबाज के बारे में आस-पास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। ऐसे खतरनाक स्टंट करते हुए कई लोगों की जानें जा चुकी हैं।

loksabha election banner

इधर, मुंबई पुलिस साइबर सेल की डीसीपी रश्मि करंदीकर ने बताया कि ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे विभिन्न सेाशल मीडिया प्लेटफार्मों पर मुंबई पुलिस आयुक्त को बदनाम करने और पुलिस बल के खिलाफ अपमानजनक भाषा का उपयोग करने के लिए कई सोशल मीडिया खाता धारकों के खिलाफ आईटी अधिनियम के तहत दो एफआइआर दर्ज की गई हैं। गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एम्‍स रिपोर्ट के बाद मुंबई पुलिस सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बना झूठी खबरें फैला पुलिस को बदनाम करने वालों पर नकेल कसने में जुट गई है।

संवाददाता सम्‍मेलन में मुंबई पुलिस आयुक्‍त परमबीर सिंह ने कहा था कि साइबर सेल अब ऐसे लोगों की पहचान करने में लगी हुई है जो फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर भ्रामक और झूठी खबरें फैलाते हैं और मुंबई पुलिस को बदनाम कर रहे हैं। मुंबई पुलिस की छवि को धूमिल करने के लिए जो जाल बुना जा रहा है उसकी पूरी तरह से जांच की जायेगी। सिंह ने कहा कि ये साफ हो चुका है कि सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे एक अभियान के तहत मुंबई पुलिस को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। सोशल मीडिया के विभिन्‍न प्‍लेटफार्मो पर फर्जी अकाउंट बनाये गये हैं। मुंबई पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करेगी और उन पर शिकंजा कसेगी। इस मामले में कुछ सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ने याचिका दाखिल की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.