Move to Jagran APP

Video: मुंबई में गेटवे आफ इंडिया के पास समुद्र में डूब रही महिला पर्यटक को पुलिस ने बचाया

Maharashtra मुंबई में गेटवे आफ इंडिया के पास समुद्र में डूब रही एक महिला पर्यटक को बचाया। मुंबई पुलिस के मुताबिक समुद्र के तेज बहाव के कारण नाव से टकराने के बाद महिला नियंत्रण खो बैठी और पानी में गिर गई।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sun, 09 Jan 2022 07:12 PM (IST)Updated: Sun, 09 Jan 2022 07:12 PM (IST)
Video: मुंबई में गेटवे आफ इंडिया के पास समुद्र में डूब रही महिला पर्यटक को पुलिस ने बचाया
मुंबई में गेटवे आफ इंडिया के पास समुद्र में डूब रही महिला पर्यटक को पुलिस ने बचाया। फोटो एएनआइ

मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र में तटीय पुलिस और कोलाबा पुलिस की एक टीम ने रविवार को मुंबई में गेटवे आफ इंडिया के पास समुद्र में डूब रही एक महिला पर्यटक को बचाया। समुद्र के तेज बहाव के कारण नाव से टकराने के बाद महिला नियंत्रण खो बैठी और पानी में गिर गई। यह जानकारी मुंबई पुलिस ने दी। अभी तक इस महिला पर्यटक की पहचान नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि इससे पहले पालघर के वसई कस्बे में रणगांव बीच पर नाव के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि नाव पर सवार अन्य पांच लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था। पुलिस अधिकारी के अनुसार, छह लोगों ने मौज मस्ती के लिए अवैध रूप से एक नाव को किराये पर लिया और रणगांव बीच पर समुद्र में चले गए, लेकिन वहां नाव पलट गयी जिससे उसमें सवार गिरिज के रहने वाले स्टीवन काउटिन्हो (38) की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया।  

loksabha election banner

इसी तरह ओडिशा के केंद्रपाड़ा में भी महानदी में नाव के पलट जाने से एक महिला की मौत हो गई थी। इस नाव में कुल दस लोग सवार थे और जो नए वर्ष के अवसर पर पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। इससे पहले भी महाराष्ट्र, गुजरात और ओडिशा में इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इनमें से कुछ लोगों को तो बचा लिया गया, जबकि कुछ लोगों की मौत हो गई। समुद्र में इस तरह की घटनाओं को रोकने के प्रबंध किए जा रहे हैं। पुलिस पीड़ितों की हर संभव मदद भी कर रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.