Move to Jagran APP

PM मोदी के मुंबई दौरे से पहले ड्रोन और अन्य चीजों पर लगा प्रतिबंध, मुंबई पुलिस ने जारी किया अलर्ट

Vande Bharat Train प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 फरवरी को मुंबई में वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के मुंबई दौरे को देखते हुए मुंबई पुलिस ने ड्रोन और अन्य चीजों पर प्रतिबंध लगाया है। मुंबई से दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होगी।

By AgencyEdited By: Nidhi AvinashPublished: Mon, 06 Feb 2023 02:52 PM (IST)Updated: Mon, 06 Feb 2023 04:31 PM (IST)
PM मोदी के मुंबई दौरे से पहले ड्रोन और अन्य चीजों पर लगा प्रतिबंध, मुंबई पुलिस ने जारी किया अलर्ट
PM मोदी के मुंबई दौरे से पहले ड्रोन और अन्य चीजों पर लगा प्रतिबंध, मुंबई पुलिस ने जारी किया अलर्ट

महाराष्ट्र, एजेंसी। Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) 10 फरवरी को मुंबई में वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के मुंबई दौरे को देखते हुए मुंबई पुलिस ने ड्रोन और अन्य चीजों पर प्रतिबंध लगाया है। सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो, इसको देखते हुए मुंबई पुलिस ने 144 तहत के अलर्ट जारी किया है।

loksabha election banner

इन क्षेत्रों में उड़ान गतिविधियों पर प्रतिबंध

प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर, एयरपोर्ट पीएस, सहार पीएस, कोलाबा पीएस, एमआरए मार्ग पीएस, एमआईडीसी पीएस और अंधेरी पीएस के अधिकार क्षेत्र में ड्रोन और उड़ान गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

24 दिनों के लिए लगा प्रतिबंध

मुंबई पुलिस के आदेश के अनुसार, हवाई अड्डे, सहार, कोलाबा, माता रमाबाई अंबेडकर मार्ग, एमआईडीसी और अंधेरी पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र में 24 दिनों के लिए ड्रोन, पैराग्लाइडर, सभी प्रकार के गुब्बारे, रिमोट से नियंत्रित माइक्रोलाइट विमान की गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी।

आतंकवादी हमले की आशंका

मुंबई पुलिस ने किसी आतंकी या असामाजिक तत्व के ड्रोन या दूसरे छोटे एयरक्राफ्ट से हमले की आशंका जताई है, जिसको देखते हुए मुंबई पुलिस ने ये प्रतिबंध लगाया है।

सर्वोच्च न्यायालय के वकील विष्णु जैन ने उठाया सवाल, कहा- वक्फ बोर्ड की तर्ज पर हिंदू बोर्ड भी क्यों न बने?

मुंबई से चलेगी दो वंदे भारत ट्रेन

मुंबई से दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होगी। एक वंदे भारत ट्रेन मुंबई-सोलापुर (Mumbai-Solapur Vande Bharat) रूट पर चलेगी। वहीं, दूसरी मुंबई-शिरडी (Mumbai-Shirdi Vande Bharat) रूट पर चलेगी। 10 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से हरी झंडी दिखाकर दोनों वंदे भारत ट्रेनों को रवाना करेंगे।

बता दें कि वंदे भारत अभी 8 रूट पर चल रही है। इनमें से दिल्ली-वाराणसी, नई दिल्ली-वैष्णो देवी, गांधीनगर-मुंबई, दिल्ली-अंब अंदौरा, चेन्नई-मैसूर, नागपुर-बिलासपुर, हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी और विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद रूट पर चल रही है।

Mumbai: रॉटविलर कुत्ते के मालिक को कोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा, 72 वर्षीय बुजुर्ग पर किया था जानलेवा हमला

लात-घूंसे, नंगे जिस्म पर बरसाई बेल्ट, थूक चटवाया, दुष्कर्म.. पूर्व प्रेमिका से आरोपी ने की क्रूरता की हदें पार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.