मुंबई, पीटीआई। देशभर में कई जगहों पर मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। इसी बीच सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लेकर एक विमान खराब मौसम का सामना करने के बाद मुंबई लौट आया। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे सीएम शिंदे और फडणवीस

अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जलगांव जिले के जामनेर जा रहे थे। विमान ने मुंबई से उड़ान भरी थी लेकिन खराब मौसम के कारण उसे वापस लौटना पड़ा।

दिल्ली-NCR में रविवार से हो रही बारिश

बता दें कि दिल्ली-NCR में रविवार से बारिश हो रही, जो सोमवार सुबह भी जारी रही। कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई तो कई जगहों पर तेज बारिश भी हुई, जिसके करम ठंड का भी असर बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कई इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें- पांच साल में मेडिकल डिवाइस आयात दोगुना, लेकिन चीन से आयात तीन गुना बढ़ा; इंपोर्ट पर निर्भरता 80% से अधिक

यह भी पढ़ें- Fact Check: आम आदमी की तरह ट्रेन में सफर करते डॉ. कलाम की यह तस्वीर उनके राष्ट्रपति कार्यकाल के बाद की है

Edited By: Ashisha Singh Rajput