Mumbai: मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित, अगले 24 घंटे में भारी बारिश की आशंका, देखें तस्वीरें
मुंबई में कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जन-जीवन जल-जीवन बन गया है। भारी बारिश और जलभराव से मुंबई में कई लोग जान गंवा चुके हैं। देखें- मुंबई के हालात बयां करती Photos...
नई दिल्ली, जेएनएन। Mumbai rain Photos: मुंबई में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जन-जीवन अब जल-जीवन बन गया है। मुंबईवासियों को अभी राहत मिलने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने आज अगले 24 घंटों में हाई टाइड्स के आने की आशंका जताई है। लोगों को सतर्क रहने को कहा है। मुंबई शहर से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वो आर्थिक नगरी की बदहाली और वहां के लोगों की मुसीबत बयां करने को काफी हैं। देखें- मुंबई के विभिन्न इलाकों में जलभराव की कुछ चौंका देने वाली तस्वीरें।
मुंबई में भारी वर्षा के बाद सड़के हुई जलमग्न लोगों को करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना।
भारी बारिश के बाद एलफिंस्टन रोड पर घुटने भर पानी भर गया है। इसकी वजह से यहां घंटों तक जाम में फंसे रहे मुंबईवासी।
मूसलाधार बारिश की वजह से रेलवे ट्रैक पर भरा पानी। रुक-रुक कर चल रही मुंबई लोकल।
बारिश की वजह से पटरियों पर हुए जलभराव के कारण ट्रेनों के पहिये थम गए हैं। इस वजह से लोग रेलवे पैदल चलने को मजबूर हैं।
भारी वर्षा के कारण नवी मुंबई के बेलापुर स्थित सरकारी दफ्तर कोंकण भवन में घुंसा पानी।
मुंबई के तटीये इलाके में एक दीवार के गीरने से 15 लोग दब कर मरे। घटना स्थल पर बचाव दल खोजी कुत्ते की सहायता से लोगों के जिंदा बचे होने की आश में छानबीन करती हुई।
मलाड़ में दीवार गिरने से घायल हुए लोगों का हाल जानने शताब्दी अस्पताल पहुंचे सीएम देवेन्द्र फडणवीस।
लोगों को मदद पहुंचाने के लिए बीएमसी के अनुरोध पर NDRF की टीमों को तैनात किया गया।
संघर्ष नगर इलाके में जलभराव होने से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई सड़क लोगों को आवागमन में हो रही है परेशानी।
सड़क पर जलभराव के बाद बैरिकेड के सहारे सड़क पार करते लोग।
भारी जलभराव होने से डूबा नालासोपारा रेलवे स्टेशन। ट्रेन का इंतजार करते लोग।