Move to Jagran APP

उड़ान में सात घंटे देरी से गुस्साए यात्रियों ने मुंबई एयरपोर्ट पर किया हंगामा

उड़ान में अधिक देरी होने पर गुस्साए यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 03 Dec 2017 11:23 AM (IST)Updated: Sun, 03 Dec 2017 11:23 AM (IST)
उड़ान में सात घंटे देरी से गुस्साए यात्रियों ने मुंबई एयरपोर्ट पर किया हंगामा
उड़ान में सात घंटे देरी से गुस्साए यात्रियों ने मुंबई एयरपोर्ट पर किया हंगामा

मुंबई, एजेंसी। मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पायलट उपलब्ध न होने के कारण एयर इंडिया के अहमदाबाद जाने वाले विमान को उड़ान भरने में करीब सात घंटे की देरी हुई। उड़ान में इतनी अधिक देरी होने पर गुस्साए यात्रियों ने शनिवार सुबह जमकर हंगामा किया। बोइंग 777 विमान में 200 से अधिक यात्री सवार थे।

loksabha election banner

यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें न तो भोजन दिया गया और न ही उनके ठहरने के लिए कोई इंतजाम किया गया। एयरपोर्ट के सूत्र ने बताया कि एआई 031 विमान को मुंबई से अहमदाबाद के लिए शुक्रवार रात 01:35 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन करीब सात घंटे की देरी के बाद विमान ने शनिवार सुबह 08:20 बजे उड़ान भरी।

सूत्रों ने कहा कि पहले विमान को उ़़डान भरने में एक घंटे की देरी हुई। फिर पायलट उपलब्ध न होने के कारण और देरी हुई। जब वह सुबह तक उड़ान नहीं भर सका, तो गुस्साए यात्रियों ने बोर्डिंग क्षेत्र में हंगामा किया और कर्मचारियों को अन्य विमानों का संचालन करने से रोकने की कोशिश की।

देरी को हलके में लिया गया, जिससे यात्रियों को बोर्डिंग क्षेत्र में रात गुजारनी पड़ी। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने रहा कि फ्लाइट ड्यूटी समय की सीमा और कर्मचारी न होने की मजबूरी के कारण उड़ान में देरी हुई। हालांकि फ्लाइट शनिवार सुबह 8.20 बजे अहमदाबाद के लिए उड़ी। पायलट और केबिन कर्मचारियों के लिए ड्यूटी के घंटे उड़ान महानिदेशालय तय करता है। तय घंटों से ज्यादा विमान उड़ान पर रोक है।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.